फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students union officials surrounded the principal, call back one crore from the government

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य को घेरा, शासन से वापस मंगाओ एक करोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students union officials surrounded the principal, call back one crore from the government
एमबीपीजी कॉलेज प्रबंधन द्वारा सरकार को धनराशि दिए जाने को लेकर प्राचार्य बीना खंडूरी से वार्ता ? - फोटो : HALDWANI
राज्य के राजकीय डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इंटरनेट कनेक्टिविटी/वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा के लिए एमबीपीजी कॉलेज, ऋषिकेश और उत्तरकाशी पीजी कॉलेज में छात्रनिधि में जमा धनराशि में से एक करोड़ 75 लाख रुपये की रकम शासन को देने का छात्रों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने प्राचार्य का घेराव कर एमबीपीजी कॉलेज के एक करोड़ रुपये वापस मंगाने की पुरजोर मांग की।
विज्ञापन

राज्य सरकार डिग्री कॉलेजों में इंटरनेट कनेक्टिविटी/वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा शुरू करने जा रही है। इसके लिए एमबीपीजी कॉलेज की छात्रनिधि से एक करोड़ रुपये लिए जाने की खबर अमर उजाला ने गुरुवार को प्रमुखता से प्रकाशित की। छात्रनिधि की रकम शासन को भेजने पर छात्रों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सरकार और कॉलेज प्रशासन के फैसले का कड़ा विरोध किया। छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी और सचिव कौशल जीना के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कॉलेज में प्राचार्य डॉ. बीना खंडूरी का घेराव कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धामी ने कहा छात्रों से प्रवेश के समय लिए जाने वाले शुल्क की छात्रनिधि के पैसे से कॉलेज में विकास कार्य क्यों नहीं कराए जाते। छात्रों का पैसा कॉलेज में ही लगाया जाए, प्रदेश भर में नहीं लगने दिया जाएगा, सरकार को कोई योजना लागू करनी ही है तो अपना बजट खर्च करे। धामी ने कहा अगर शासन से छात्र कोष की धनराशि वापस नहीं मंगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. खंडूरी ने छात्रों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान छात्रनेता सुदर्शन परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई ने फूंका उच्चशिक्षा मंत्री का पुतला
हल्द्वानी। एनएसयूआई ने उच्चशिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धनसिंह रावत का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विशाल सिंघ भोजक के नेतृत्व में एनएसयूआई के छात्र कॉलेज के मुख्य गेट के सामने एकत्र हुए। कहा जब राज्यमंत्री ने कई मंचों से यह घोषणा की थी कि सरकार के पास कॉलेजों में वाईफाई सुविधा के लिए बजट की कोई कमी नहीं है फिर कॉलेजों में जमा छात्रों के कोष का पैसा क्यों निकाला गया। यह काम उच्चशिक्षा विभाग को अपने बजट से करना चाहिए न कि महाविद्यालयों के कोष से करनी चाहिए। इस दौरान पार्षद रोहित कुमार, एनएसयूआई जिला सचिव नाजिम अंसारी, कॉलेज इकाई अध्यक्ष संजय जोशी, रक्षित बिष्ट, अक्कू नेगी, रोहित आर्य, पिंटू पतालिया, कमल बसनी, पंकज सनवाल, सूरज पांडेय, दीपक देवली, जयेद मलिक, फ़रमान अली, अजहर मलिक, साहिल, गोकुल बसेरा, संतोष कोरंगा, कमल कोश्यारी, पवन गिरी, शानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed