{"_id":"57756faf4f1c1b615679b751","slug":"stiac-further-encroachment-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच के आगे से अतिक्रमण साफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच के आगे से अतिक्रमण साफ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर से फड़ एवं ठेली वालों को पुलिस एवं प्रशासन ने हटा दिया। फड़ एवं ठेलियों के अलावा सड़क पर बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से मुख्य मार्ग में अक्सर जाम लगता है। जाम से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने सड़क से फड़ एवं ठेलियों को हटाया। उन्होंने कहा कि वेंडर जोन और पार्किंग निर्माणाधीन है। इसके बाद ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर फल, चाय, खाने एवं पीने की दर्जनों फड़ एवं ठेलियां लगती हैं। फड़ एवं ठेलियां मुख्य सड़क के दोनों तरफ के साथ ही लिंक मार्गों पर लगती हैं। बाकी कसर अस्पताल में मरीज देखने आने वाले तीमारदारों के बेतरतीब वाहनों से पूरी हो जाती है। सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े होने से मुख्य सड़क सिकुड़ जाती है। पैदल चलने वालों को भी बीच सड़क से होकर जाना पड़ता है। इससे अस्पताल के आगे अक्सर जाम लगता है। वाहनों के हार्न बजाने एवं जाम से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह और कोतवाली निरीक्षक आरएस मेहता के नेतृत्व में टीम अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल के बाहर सड़क पर लगने वाले फड़ एवं ठेलियों को हटवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि अस्पताल के बाहर पर्याप्त जगह है। सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया चल रही है। चौड़ीकरण के साथ वेंडर जोन और पार्किंग की प्रक्रिया भी चल रही है। वेंडर जोन में चाय, पानी और फल की फड़ एवं ठेलियां लगाई जाएंगी।