फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State government will bear the cost of treatment

राणा के इलाज का खर्च उठाएगी राज्य सरकार

Fri, 28 Jul 2017 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Fri, 28 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
State government will bear the cost of treatment
इलाज का खर्च उठाएगी राज्य सरकार - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। प्रख्यात कुमाऊंनी लोकगायक हीरा सिंह राणा के उपचार का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को फोन पर राणा से हुई बातचीत में यह भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से लोकगायक के स्वास्थ्य की प्रगति भी जानी। एसडीएम ने भी डॉक्टरों से भी राणा की हरसंभव मदद करने के लिए कहा।

विज्ञापन


लोकगायक हीरा सिंह बिष्ट की 23 जुलाई को अल्मोड़ा जनपद स्थित अपने पैतृक गांव डढूली सल्ट में फिसलने से कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। कुछ दिन पहले यहां ब्रजेश अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ। उन्हें दो दिन तक आईसीयू में रखा गया था। अब वह सामान्य वार्ड में हैं। बृहस्पतिवार को कई संगठनों से जुड़े लोग उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम परितोष वर्मा ने फोन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से राणा की बात कराई। सीएम ने रामनगर आकर हालचाल जानने की इच्छा जताई, लेकिन समयाभाव के चलते फिलहाल ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में इधर आना हुआ तो आपसे मुलाकात करने जरूर आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राणा से कहा कि आप जैसे लोक कलाकार हमारे प्रदेश की अमानत हैं। डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि उनका स्वास्थ्य सुधर रहा है। इसलिए चार-पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सीएम के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम वर्मा बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएम से राणा की बात कराई तो उन्हें सरकारी खर्च पर इलाज की सूचना मिली। कई अन्य संगठनों से जुड़े लोगों, प्रशंसकों ने भी उनसे मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed