फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Star Plus will look at seven Diggy

सात को स्टार प्लस में दिखेगा दिग्गी

Fri, 06 Jan 2017 02:06 AM IST
भूपेश कन्नौजिया
भूपेश कन्नौजिया Updated Fri, 06 Jan 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Star Plus will look at seven Diggy
musical instruments

ढाई साल की उम्र में बच्चे को गाते गुनगुनाते देखा तो मां ने नजर अंदाज न कर उसे प्रोत्साहित किया। नतीजन, बेटा सात जनवरी से स्टार प्लस में शुरू हो रहे दिल है हिंदुस्तानी कार्यक्रम के टॉप टेन कांटेस्टेंट में जगह बना चुका है।  

विज्ञापन


ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ गांव भीड़ापानी निवासी दिग्विजय उर्फ दिग्गी (23) ने यह मुकाम हासिल किया है। दिग्गी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उन्होंने दिल्ली विवि के  किरोड़ीमल कॉलेज से बीएससी किया है।
विज्ञापन


बताया कि बचपन से ही गाने का शौक था। पढ़ाई के साथ-साथ शौक को भी पूरा समय दिया। इससे उसकी राह आसान हो गई। उन्होंने दस साल की उम्र में गाजियाबाद स्थित गंधर्व संगीत महाविद्यालय में दाखिला लिया और लगभग तीन साल कड़ा रियाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गी के पिता की प्राइवेट नौकरी के चलते उन्होंने भोपाल, गाजियाबाद आदि शहरों में पढ़ाई की है। उनके खाते में कई उपलब्धियां दर्ज हैं। उन्होंने दस साल की उम्र में गाजियाबाद स्थित गंधर्व संगीत महाविद्यालय में दाखिला लिया और लगभग तीन साल कड़ा रियाज किया।

उन्होंने जी टीवी पर प्रसारित लिटिल चैंप्स-2006 में टॉप 20 में स्थान सुरक्षित किया। 2008 में स्टार प्लस के छोटे उस्ताद में टॉप 20 में रहे। वह कलर्स के कार्यक्रम इंडिया गॉट टैलेंट के सेमीफाइनल राउंड तक  भी पहुंचे।

वह कॉलेज की तरफ  से आयोजित होने वाली कानपुर आईआईटी कॉलेज गायिकी प्रतियोगिताओं में भी तीन साल तक लगातार अव्वल रहे। स्नातक के बाद 2014 में एक निजी रेडियो चैनल 92.7 बिग एफएम के कार्यक्रम बिग गोल्डन वॉइस में पहले रनर अप रहे।

गायक शंकर महादेवन ने उनकी पीठ थपथपाते हुए फिल्म कट्टी-बट्टी में गाने का मौका दिया। उनकी आवाज में गाए गए गाने जागो मोहन प्यारे को खूब सराहा गया। वह संगीत निदेशक सलीम सुलेमान साहब के साथ वेडिंग पुलाव फिल्म में भी काम कर चुके हैं।


हॉलीवुड फिल्म अन इंडियन के हिंदी गाने में भी वह अपने सुर बिखेर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में तो सिर्फ सपने बसते हैं, लेकिन उत्तराखंड में जान बसती है। कहा कि कई और टैलेंट गांवों में छुपे हैं उन्हें भी आगे लाने का प्रयास किया जाएगा।

दिग्गी की मां चंद्रा पडियार गृहणी हैं, जबकि पिता किशन पडियार प्राइवेट कंपनी में प्रबंधक हैं। उनके भाई अंकित भी गायन का शौक रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed