{"_id":"694aef765f66c3a6e507822b","slug":"st-peters-school-celebrated-its-annual-function-and-christmas-fair-with-great-enthusiasm-kitchha-news-c-8-1-hld1013-693147-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सेंट पीटर विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव और क्रिसमस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सेंट पीटर विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव और क्रिसमस मेला
Wed, 24 Dec 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
किच्छा (वि)। सेंट पीटर विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं क्रिसमस मेले की धूम रही । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अलेक्सांडर मोन्तेरो, मुख्य अतिथि एसडीएम गौरव पांडे , सीएमओ डॉ. के.के अग्रवाल और अभिषेक सक्सेना ऊधमसिंह नगर ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । सुंदर ईश्वरीय वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यालय के बच्चों ने यीशु के संदेश पर आधारित सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रांतो के पारंपरिक परिधान धारण कर सुंदर नृत्य किया। मधुर कैरोल सिंगिंग ने सभी का ध्यान आकर्षित किया । सांता क्लॉज को देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे। अभिभावकों और बच्चों ने मेले में अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन, मनोरंजक खेल तथा झूलों का आनंद लिया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अलेक्सांडर मोन्तेरो ने बच्चों को क्रिसमस और नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का अवतरण जन कल्याण और प्रेम भाव बढ़ाने के लिए हुआ है इसलिए हमें एक- दूसरे की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर अलेक्सांडर मोन्तेरो, उप प्रधानाचार्या सिस्टर लूसिया, सिस्टर सिल्वी, सिस्टर बसंती,शिक्षक गण एवं सभी विद्यार्थी मौजूद रहे ।