{"_id":"65f1594ecd07b2778108a316","slug":"ssp-manjunath-tc-and-ri-manish-sharma-injured-due-to-tear-gas-gun-shell-explosion-in-rudrapur-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: कुमाऊं DIG के सामने बड़ा हादसा, टियर गैस गन का शेल फटा; एसएसपी मंजुनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: कुमाऊं DIG के सामने बड़ा हादसा, टियर गैस गन का शेल फटा; एसएसपी मंजुनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा जख्मी
Wed, 13 Mar 2024 01:14 PM IST
हीरा मेहरा
चंदन बंगारी, संवाद
चंदन बंगारी, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:14 PM IST
सार
रुद्रपुर पुलिस लाइन में कुमाऊं डीआईजी के निरीक्षण के दौरान जवानों का अश्रु गैस गन के बैरल में शेल फट गया। जिसकी चपेट में आकर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा जख्मी हो गए।
विज्ञापन
rudrapur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर पुलिस लाइन में कुमाऊं डीआईजी के निरीक्षण के दौरान जवानों का अश्रु गैस गन के बैरल में शेल फट गया। जिसकी चपेट में आकर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा जख्मी हो गए। आननफानन में दोनों अधिकारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Haldwani: भीमताल में अब्दुल मलिक के नाम बेशकीमती जमीन, राजस्व विभाग की जांच में हुआ खुलासा; निकली नौ नाली भूमि
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आज कुमाऊं डीआईजी योगेंद्र रावत पुलिस लाइन में निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी अश्रु गैस गन को पकड़कर डेमो लेने लगे। इस दौरान अचानक गन के बैरल का शेल फट गया। जिसकी चपेट में आने से एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा घायल हो गए है। आरआई शर्मा के हाथ में चोट लगी है। अचानक हुई घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन