फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: land in the name of Abdul Malik in Bhimtal nainital

Haldwani: भीमताल में अब्दुल मलिक के नाम बेशकीमती जमीन, राजस्व विभाग की जांच में हुआ खुलासा; निकली नौ नाली भूमि

Wed, 13 Mar 2024 12:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Mar 2024 12:05 PM IST
सार

Abdul Malik: हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के नाम बेशकीमती जमीन होने का खुलासा हुआ है। राजस्व विभाग को भीमताल में आरोपी के नाम जमीन होने का पता चला है। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand News: land in the name of Abdul Malik in Bhimtal nainital
अब्दुल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के नाम बेशकीमती जमीन होने का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार काफी कोशिश के बाद राजस्व विभाग को नैनीताल तहसील के अंतर्गत भीमताल में आरोपी के नाम जमीन होने का पता चला है। विभाग की ओर से इसकी रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है।

आठ फरवरी को हल्द्वानी में हिंसा हुई थी। इसमें नगर निगम और दूसरे विभागों की सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ था। इसके बाद नगर निगम ने ढाई करोड़ से अधिक के नुकसान की भरपाई का नोटिस मास्टरमाइंड मलिक को भेजा था।

विज्ञापन


मलिक के राशि जमा न करने पर आरसी काटी गई थी। इसके बाद तहसील स्तर से आगे की कार्रवाई हुई। सूत्रों के अनुसार आरोपी से नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन मलिक की संपत्ति खंगालने में जुटा था। इसमें हल्द्वानी के अलावा नैनीताल तहसील में राजस्व विभाग के पास जिम्मा था। हल्द्वानी में बनभूलपुरा में उसका भवन नजूल भूमि पर था। कमुलवागांजा में शैक्षणिक संस्थान का पता चला था, पर वह ट्रस्ट के अधीन संचालित होता था। ऐसे में प्रशासन मलिक की भूमिधरी वाली भूमि का पता लगाने में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: रामनगर में दीपक रावत का जलवा, क्लासरूम में बच्चों से की बातचीत; तस्वीरों में देखें कमिश्नर का अंदाज

 

काफी मशक्कत के बाद राजस्व विभाग ने अब्दुल मलिक की नैनीताल तहसील के अंतर्गत भीमताल में भूमि का पता लगा लिया है। भीमताल के सांगुड़ी गांव में करीब नौ नाली भूमि अब्दुल मलिक के नाम पर होने की बात सामने आई है। इस संबंध में नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार का कहना है कि रिपोर्ट तैयार कर हल्द्वानी को भेज दी है।

बाजार मूल्य 20 लाख से ज्यादा
भीमताल इलाके में भूमि काफी महंगी है। इसमें बाजार मूल्य अलग होता है। वर्तमान में सांगुड़ी गांव में जमीन का रेट 20 लाख रुपये प्रति नाली से अधिक चल रहा है। अगर इसे बाजार मूल्य माना जाए तो नौ नाली की कीमत एक करोड़ अस्सी लाख तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed