{"_id":"ecbbab868f631b9ae40029aa17da9453","slug":"spring-festival-in-haldwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में वसंत उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में वसंत उत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
युवा संकल्प सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय बसंतोत्सव के पहले दिन मंच पर पहुंचे वाइस आफ इंडिया के विजेता पवनदीप राजन के प्यारी जन्मभूमि मेरो पहाड़ा, गंगा यमुना यां छू बद्री केदारा गीत को सुनते ही कमलुवागांजा झूम उठा।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री हेमंत द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि दीपक हेड़िया, प्रमोद तोलिया आनंद दरम्वाल, प्रकाश हर्बोला ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
समिति द्वारा राजन का माल्यार्पण करने के बाद राजन ने एक के बाद एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। गीत रंग दे तु मोहे गेरुआ पर श्रोताओं ने भी सुर मिलाया।
विज्ञापन
इस दौरान राजन को अपने कैमरे में कैद करने की लोगों में होड़ मची रही। कार्यक्रम में पहुंचे लोक गायक गजेंद्र राणा के बबली तेरो मोबाइल पर भी लोग जमकर थिरके।
जय हो नंदा देवी तेरी जै बोला के गीत से जहां राणा ने देवों की महिमा बताई वहीं बाराही लोक कला केंद्र के कलाकारों ने ग्वल ज्यू महाराज की स्तुति प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के समापन तक पूरा पांडाल लोगों की तालियों से गूंजता रहा। इस दौरान समिति अध्यक्ष विपिन पांडे, सुरेश तिवारी, विजय मनराल, प्रताप बोरा, कार्तिक हर्बोला, प्रज्ञान भारद्वाज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।