फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sports activities are going to be closed in the sports ground of Haldwani Sports Stadium

Nainital: हल्द्वानी स्पोटर्स स्टेडियम में बंद होने जा रही हैं खेल गतिविधियां, जल्द नए स्वरूप में आएगा नजर

Wed, 14 Dec 2022 05:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2022 05:13 PM IST
सार

बारिश में मैदान में पानी भर जाता है और गर्मियों में धूल उड़ती है। इससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब खिलाड़ियों को इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी। इसके लिए मैदान की खोदाई की जाएगी साथ ही मिट्टी भरान का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
Sports activities are going to be closed in the sports ground of Haldwani Sports Stadium
हल्द्वानी स्टेडियम। अमर उजाला

विस्तार

शहर के बीच स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल गतिविधियां छह माह के लिए बंद हो जाएंगी, क्योंकि इस स्टेडियम का कायाकल्प होने जा रहा है। इसके लिए राज्य सेक्टर से 477.39 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं जिसमें करीब 190.96 करोड़ रुपये रिलीज हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम का खेल मैदान लंबे समय से खराब हालत में है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश में मैदान में पानी भर जाता है और गर्मियों में धूल उड़ती है। इससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब खिलाड़ियों को इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी। इसके लिए मैदान की खोदाई की जाएगी साथ ही मिट्टी भरान का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा ड्रेनेज, वॉटरिंग सिस्टम, मिनी ट्यूबवैल और पवेलियन शेड का भी निर्माण होने जा रहा है। बजट जारी हो चुका है। 20 दिसंबर से काम शुरू हो जाएगा। इस बीच खेल गतिविधियां गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में संचालित की जाएंगी। हालांकि इंडोर खेल बैडमिंटन स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में ये खेल गतिविधियां होती हैं
स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स के शिविर लगने के साथ ही प्रतिदिन सुबह और शाम खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। इनमें कुछ शहर के नजदीक तो कुछ दूररस्थ क्षेत्रों से भी हैं। कुछ समय तक दूर-दराज के खिलाड़ियों को गौलापार जाने में मशक्कत करनी पड़ेगी।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आठ सौ रुपये आवेदन शुल्क लिया, सिरे नहीं चढ़ी नर्सिंग भर्ती, अभ्यर्थियों ने मांगा फीस का हिसाब


पैसा स्वीकृत हो चुका है जिसमें से कुछ राशि रिलीज हो गई है। 20 दिसंबर के बाद काम शुरू हो जाएगा। करीब छह माह तक काम चलेगा और इस दौरान खेल मैदान में होने वाली सभी खेल गतिविधियां गौलापार स्थित स्टेडियम में संचालित होंगी। - राशिका सिद्दीकी, जिला खेल अधिकारी, नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed