{"_id":"64a5d582d0d65d0a7c0c2600","slug":"special-board-meeting-municipality-rent-nainital-news-c-97-1-hld1029-1189-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पालिका ने 20 गुना तक बढ़ाया दुकानों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पालिका ने 20 गुना तक बढ़ाया दुकानों का किराया
Thu, 06 Jul 2023 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल स्थित पालिका में सभासदों के साथ बैठक करते पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी।
नैनीताल। नगर पालिका की बुधवार को हुई विशेष बोर्ड बैठक में आय बढ़ोतरी पर चर्चा की गई। वार्ता के बाद दुकानों का किराया बढ़ाने को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि किराया बढ़ोतरी के बाद अब पालिका को किराये से 35 लाख रुपये वार्षिक के सापेक्ष 85 लाख रुपये वार्षिक की आय होगी।
नगर पालिकाध्यक्ष कार्यालय में हुई बोर्ड बैठक का हवाला देते हुए पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका लगभग 500 से अधिक दुकानों की स्वामी है। इन दुकानों का किराया लगभग पांच दशकों से नहीं बढ़ाया गया है। बीते दिनों व्यापारी प्रतिनिधियों से बातचीत तथा राय के बाद बढ़ोतरी की पहल की जा रही है। पालिका सभासदों ने भी इसमें सर्वसम्मति दी है। पालिका की दुकानों का औसत किराया 200 से 300 रुपये वार्षिक है जिसे न्यूनतम 4000 रुपया वार्षिक किया गया है। किराया बढ़ोतरी में ध्यान रखा गया है कि इससे व्यापारियों पर अत्यधिक बोझ भी न पड़े और पालिका की आय में बढ़ोतरी हो। बैठक में अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, मोहन चिलवाल, संजय कंडवाल, अभियंता डीएस मेहता, सभासद सपना बिष्ट, गजाला कमाल, रेखा आर्य, प्रेमा अधिकारी, दया सुयाल, निर्मला चंद्र, तारा राणा, भगवत रावत आदि मौजूद रहे।
ये बढ़ा है किराया : तिब्बती बाजार की दुकानों का वर्तमान किराया दो हजार है जिसे बढ़ाकर छह हजार वार्षिक, चाट पार्क का चार हजार से 15 हजार, गाड़ी पड़ाव व आसपास के रेस्टोरेंट का किराया 120 से बढ़ाकर 15 हजार, शराब की दुकान का 50 हजार, सैलून की सभी दुकानों का किराया दो हजार रुपया वार्षिक तय किया है।