फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snow white mountain

हिमपात से सफेद हुए पहाड़ 

Sun, 08 Jan 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sun, 08 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Snow white mountain
पर्यटन स्थल औली में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : AmarUjala

नैनीताल। शनिवार को नैनीताल समेत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में इस मौसम का पहली बार जमकर हिमपात हुआ। सभी पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। हिमपात की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल और आसपास के पिकनिक स्पाटों पर पहुंचे और खूब मस्ती की। नैनीताल में देर शाम को जमकर बर्फ गिरी। इसके चलते नैनीताल का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। हिमपात के चलते धानाचूली बैंड से आगे की ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। 

विज्ञापन


नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। सुबह के समय नगर की ऊंची चोटियों पर हिमपात और नगर क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन, दोपहर बाद नगर क्षेत्र में भी बर्फबारी शुरू हो गई। हिमपात की सूचना मिलते ही स्नोव्यू, किलबरी, टिफिनटॉप, सात नंबर क्षेत्र, बिड़ला परिसर, हिमालय दर्शन आदि क्षेत्रों में सैलानियों की संख्या में एकाएक इजाफा होने लगा। दोपहर करीब दो बजे किलबरी रोड में सैलानियों के वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह जाम खुलवाया। बर्फबारी के चलते नैनीताल में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने वाले संपर्क मार्गों के बर्फ से पटने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


भीमताल (नैनीताल)। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गागर, रामगढ़, मुक्तेश्वर, धारी, धानाचूली, मनाघेर, चौरलेख, पहड़पानी, मोतियापाथर, भटेलिया, सतबूंगा, गागर, शीतला और नथुवाखान क्षेत्र में हिमपात शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। इससे आसपास की सभी पहाड़ियां बर्फ से पट गईं। देर शाम तक धानाचूली बैंड में छह इंच, धानाचूली बैंड से चौरलेख तक करीब एक फुट तथा मुक्तेश्वर में भी एक फुट बर्फ पड़ चुकी थी। लगातार हुए हिमपात के चलते धानाचूली-हल्द्वानी रोड में ग्वालाकोट और धारी के मध्य जंगल में एक ट्रक के बर्फ में फंसने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। खबर लिखे जाने तक कई यात्री फंसे हुए थे। हिमपात के चलते धानाचूली बैंड से शहरफाटक और ओखलकांडा की ओर जाने वाली सड़कों में यातायात ठप था और वाहन सड़कों में जगह जगह फंसे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल। हिमपात के चलते जहां एक ओर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, लगातार हुई बारिश के चलते बिजली की आंखमिचौली भी जारी रही। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड के बावजूद नैनीताल में कोयले की किल्लत बनी हुई है। वहीं, वन निगम के मल्लीताल स्थित टाल से भीगी हुई लकड़ियां मिलने से लोगों में गुस्सा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed