फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress intensifies focus on Uttarakhand elections; Priyanka to enter the fray.

Nainital News: उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस का फोकस बढ़ा, प्रियंका मैदान में उतरेंगी

Fri, 28 Aug 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 28 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Congress intensifies focus on Uttarakhand elections; Priyanka to enter the fray.
हल्द्वानी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पिछले दिनों राहुल गांधी का कुमाऊं दौरा निरस्त होने के बाद अब पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के लिए प्रियंका गांधी की जनसभा कराने की तैयारी कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बरसात के बाद प्रियंका गांधी कुमाऊं में अल्मोड़ा या पिथौरागढ़ में बड़ी रैली कर सकती हैं। वहीं गढ़वाल में श्रीनगर में उनका दौरा प्रस्तावित किए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

प्रियंका के संभावित दौरे को कांग्रेस की प्रदेशव्यापी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी का फोकस कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों में संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करने पर है। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद उठे विवाद को पार्टी ने संसद में भी उठाया था। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। अब केंद्रीय नेताओं के संभावित दौरों के साथ पार्टी स्थानीय संगठन को भी चुनावी मोड में लाने में जुटी है।
विज्ञापन



दो माह बाद फिर सक्रिय हुए हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी करीब दो माह बाद पार्टी की गतिविधियों में फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। लंबे समय से प्रदेश में पार्टी की बैठकों से दूरी के बाद दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में उनकी मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रावत के सक्रिय होने को विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है। उनके अनुभव और प्रदेशभर में राजनीतिक प्रभाव को पार्टी चुनावी रणनीति में इस्तेमाल करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलजा की लगातार बैठकें, संगठन पर जोर
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी सैलजा प्रदेश में लगातार संगठनात्मक बैठकें कर रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक पार्टी का जोर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ संगठन में छूट गए पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को दोबारा जिम्मेदारी देने पर है। उनके मुताबिक कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्रों को लेकर एक सर्वे भी कराया है, जिसमें जनता की राय और मौजूदा विधायकों के कामकाज का आकलन किया गया है।


गुटबाजी पर कार्रवाई, अनुशासन को प्राथमिकता
चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस नेतृत्व संगठन के भीतर अनुशासन पर भी जोर दे रहा है। रुद्रपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुशासन को लेकर स्पष्ट संदेश दिया था। वहीं पिथौरागढ़ में कांग्रेस नेताओं के बीच सामने आई गुटबाजी के मामले में पार्टी ने दो नेताओं को निष्कासित कर सख्ती का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed