फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snow fell for ten minutes in Mukteshwar, snow in Nainital

Nainital News: मुक्तेश्वर में दस मिनट तक गिरी बर्फ, नैनीताल में फांहे

Fri, 23 Feb 2024 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 23 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Snow fell for ten minutes in Mukteshwar, snow in Nainital
मुक्तेश्वर/नैनीताल। मुक्तेश्वर में बृहस्पतिवार को हल्की बर्फबारी हुई जबकि नैनीताल में बर्फ के फाहे गिरने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। ऐसे में लंबे समय से बर्फबारी की उम्मीद लगाए बागवानों को फिर मायूसी हाथ लगी। इस सीजन बर्फबारी नहीं होने से पर्यटन कारोबार भी प्रभावित रहा है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे मुक्तेश्वर क्षेत्र में मौसम बदला और दस मिनट तक हल्की बर्फ गिरती रही। दस मिनट बाद फिर मौसम ने करवट ली और बर्फबारी बंद हो गई। इस कारण पिछले तीन माह से बर्फबारी का इंतजार कर रहे सेब उत्पादक बागवान की उम्मीदों को झटका लगा है। बागवान राजेंद्र सिंह, हरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार बर्फबारी नहीं होने से सेब के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। साथ ही किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उधर, नैनीताल में बृहस्पतिवार सुबह धूप खिली हुई थी लेकिन दस बजे के करीब आसमान में बादल छा गए। दोपहर सवा दो बजे के करीब कुछ देर के लिए कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं हवाओं के साथ बर्फ के फाहे और हिमकण गिरने लगे। चार से पांच मिनट के बाद यह नजारा थम गया। इसके बाद आसमान से बादल छटे और धूप निकल आई। नगर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed