{"_id":"597a51774f1c1b43118b4968","slug":"sing-songs-of-saawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूले पर सावन के गीत गाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूले पर सावन के गीत गाए
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
सावन के गीत गाए
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। इनरव्हील क्लब ने बृहस्पतिवार को एक रिसोर्ट में तीज महोत्सव का आयोजन किया। इसमें क्लब के सदस्यों ने झूला झूलकर सावन के गीत गाए। आया सावन झूम के पड़ गए झूले आदि गीत गाने के साथ ही हाउजी, लकी ड्रॉ गेम भी खेले गए। इनमें शिवानी लखौटिया
विज्ञापन
तीज क्वीन, सुमन सिंघल प्रिंसेज क्वीन, नीमा अग्रवाल मेकअप क्वीन, शालिनी बंसल किचन क्वीन, पूूजा बंसल टाकी क्वीन रहीं। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष पीयूषी, अलका जिंदल, नविता बंसल, निकिता, वंदना, रेखा, गीता, प्रियंका, सीमा लखौटिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
वहीं जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने भी महिला आयोग की सदस्य आशा बिष्ट के नेतृत्व में तीज महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य, गायन, तीज क्वीन की प्रतियोगिता आयोजित की गई। तारा सती ने संचालन किया।
विज्ञापन
महोत्सव के सीनियर वर्ग में कमला पाठक प्रथम, सिद्धि द्वितीय, रेखा जोशी तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में मीना जीना प्रथम, अनीता बिष्ट द्वितीय, नीरजा बिष्ट, रेखा बिष्ट तृतीय रहे। दीप्ति भारद्वाज निर्णायक रहीं। इस दौरान विमला आर्य, मंजू नेगी, नीतू बिष्ट, लक्ष्मी, नंदी, बसंती, आशा, नैतिक आदि मौजूद रहीं।