{"_id":"604bedf18ebc3ee64a355cb2","slug":"shops-burnt-in-bhimtal-haldwani-news-hld417974855","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल में दुकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल में दुकानें जलीं
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। डांठ में पार्किंग से लगी चार दुकानों में शुक्रवार रात करीब साढ़े बजे अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये के सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने मानव चेन बनाकर और झील से बाल्टियों में पानी लाकर आग पर काबू पाया। सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। हालांकि तब तक काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया था। सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है।
पार्किंग में प्राधिकरण की ओर से बनाई गई दुकानों में शुक्रवार रात बलजीत सिंह की दो दुकानें और धीरज पांडे की एक और कृष्णा कुमार के रेस्टोरेंट में आग लग गई। धीरज और बलजीत की कॉस्मेटिक और गिफ्ट की दुकान थी। अचानक लगी आग की खबर पर जमा हुए स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकान स्वामियों के मुताबिक अग्निकांड में 20.22 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं आग लगने की घटना के बाद से दुकान स्वामियों का बुरा हाल है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना पर सीओ अनुषा बडोला, थानाध्यक्ष रमेश बोरा, सुमित चौधरी, चंद्र सिंह बोरा, लाल सिंह, फायर ब्रिगेड से चंदन राम आर्य, विपिन बडोला, भूपाल, कानूनगो राधे सिंह राणा मौजूद रहे।
भीमताल झील से लाए पानी
पार्किंग की दुकानों में लगी आग को देखकर भीमताल के लोगों ने एकता की मिशाल दिखाते हुए झील में उतरकर बाल्टियों से पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। लोग झील से दुकानों तक एकजुट होकर लाइन के सहारे पानी लाते रहे और दुकानों में डालते रहे। रात 9:42 बजे फायर ब्रिगेड का छोटा वाहन और 9:54 बजे बड़ा वाहन पहुंचा। लेकिन तब तक लोगों ने 90 प्रतिशत आग बुझा दी थी। हालांकि बची हुई आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के छोटे वाहन का टैंक 15 मिनट में ही खाली हो गया। उसके बाद दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों ने बाल्टियों की मदद से टैंक को फिर से भरा।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के नहीं होने पर नाराजगी
भीमताल। सूचना देने के बाद एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीमताल में फायर ब्रिगेड होती तो आग पर समय रहते ही काबू पा लिया जाता। लोगों का कहना है कि वर्षों से फायर ब्रिगेड की सुविधा की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने कहा अगर भीमताल झील नहीं होती तो दुकानों का अस्तित्व नहीं मिलता। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि वह लगातार भीमताल में फायर स्टेशन खोलने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर अमल नहीं हो रहा है। कैड़ा ने कहा कि वह जल्द मुख्यमंत्री से फायर स्टेशन खुलवाने की मांग करेंगे।
आग बुझाने में ये रहे मौजूद
पार्किंग की चार दुकानों में लगी आग को बुझाने में स्थानीय लोग भास्कर भगवाल, भानु लोशाली, सौरभ रौतेला, मनोज नेगी, दीपक वर्मा, देवेंद्र फर्त्याल आशीष बिष्ट, दानिश खान, शरद पांडे, भुवन पडियार, प्रेम कुमल्टा, कासिम अली, निषाद खान, सहदाब ईओ विजय बिष्ट समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।