फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Senior citizens should be given priority in government and private hospitals

Nainital News: सरकारी और निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को मिले प्राथमिकता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens should be given priority in government and private hospitals
नैनीताल। राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन नैनीताल का द्विवार्षिक अधिवेशन कुमाऊं विश्वविद्यालय के हरमिटेज सभागार में आयोजित हुआ। अधिवेशन में 80 वर्ष से अधिक आयु के दो पेंशनर्स पान सिंह रौतेला और ललित मोहन सनवाल को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न मांगों के संबंध में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष शांति मेहरा को मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

बुधवार को हुए अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि दायित्वधारी शांति मेहरा ने किया। इस मौके पर पेंशनर्स की ओर से 70 वर्ष की आयु पूरी करने पर मूल पेंशन में 20 फीसदी बढ़ोतरी करने, गोल्डन कार्ड योजना को पारदर्शी और प्रभावशाली बनाने, सरकारी और निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता और वरीयता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएं देने व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रत्येक थाने और कोतवाली में वरिष्ठ नागरिक सहायता अनुभाग का गठन करने की मांग रखी गई। इससे पूर्व भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। बच्चों ने छोलिया नृत्य भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि की वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि सभी को समय से पेंशन मिल सके। आय-व्यय का ब्योरा पेश किया गया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट, संस्था संरक्षक डॉ. आरएस प्रजापति, मुख्य सलाहकार आनंद राम, अध्यक्ष मंजू बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष चंद्रकांता खोलिया, महामंत्री बहादुर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष यतींद्र कुमार साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed