फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Same story of the system...road, electricity and water

Nainital News: सिस्टम की वही कहानी...सड़क, बिजली और पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Same story of the system...road, electricity and water
भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव में सोमवार को बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने जंगलियागांव-बुढ़ाधूरा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य कराने, गांव में पेयजल समस्या को दूर करने, इंटर कॉलेज में विज्ञान विषय खोलने, पंचायत घर की दीवार को सही कराने के लिए जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की। विधायक राम सिंह कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्या को हल करने को कहा। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, दायित्वधारी शांति मेहरा ने भी योजनाओं का लाभ देने को कहा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, बीडीओ हर्षित गर्ग, नितिन राणा, कमल जोशी, प्रदीप पाठक, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेतालघाट के शहीद चंदन सिंह भंडारी इंटर कॉलेज सिमलखा में लगे शिविर में जिनौली के ग्राम प्रधान ने एएनएम सेंटर, बीएसएनएल टावर लगाने की मांग की। प्रधान कैलाश चंद्र बधानी ने पेयजल पंपिंग योजना शुरू करने, सिमलखा के विक्रम सिंह ने पंचायत भवन सही कराने को कहा। बासगांव में आपदा के बाद पड़ी दरारों पर एसडीएम मोनिका ने कहा कि भू-गर्भीय टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। शिविर में शिक्षा विभाग से कोई अधिकारी नहीं आने पर एसडीएम ने डीएम को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने की बात कही। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, जिपं सदस्य संजय बोहरा, यशपाल आर्य, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, दायत्विधारी दिनेश आर्य, बीडीओ पंकज जोशी, मदन मोहन कैड़ा, प्रताप बोहरा, सोबन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed