फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Route diversion will remain for six days from today due to National Games in haldwani

Haldwani: नेशनल गेम्स के चलते आज से छह दिनों तक रहेगा रूट डायवर्जन, अलग-अलग दिनों में समय में रहेगा परिवर्तन

Sat, 25 Jan 2025 02:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 25 Jan 2025 02:42 PM IST
सार

नेशनल गेम्स में ट्रायथलॉन और दौड़ प्रतियोगिता के लिए रूट तय होने के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर में शनिवार से अगले छह दिन तक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी बनाया है।

 

विज्ञापन
Route diversion will remain for six days from today due to National Games in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल गेम्स में ट्रायथलॉन और दौड़ प्रतियोगिता के लिए रूट तय होने के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर में शनिवार से अगले छह दिन तक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी बनाया है। हर दिन के डायवर्जन का समय अलग-अलग होगा। शनिवार को डायवर्जन प्लान सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक होगा। रविवार को यह सुबह 10 बजे से शाम पौने चार बजे तक रहेगा। सोमवार को सुबह 09:30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगा। 28 जनवरी को यातायात सामान्य दिनों की तरह चलेगा। जबकि 29 जनवरी को सुबह 09:30 बजे से 12:00 बजे तक और 30 जनवरी को सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन

भारी वाहनों हेतु डायवर्जन प्लान

- पर्वतीय क्षेत्र से गौलापार की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल तिराहा से पनचक्की तिराहा से लालडांठ होते हुए होते हुए कुसुमखेड़ा तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

विज्ञापन

- बरेली रोड से गौलापार होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन मोतीनगर तिराहा से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर तिराहा होते हुए पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से ऊंचापुल होते हुए चौफला चौराहा से चंबल पुल से पनचक्की तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। बड़ी मंडी व ट्रांसपोर्टनगर को आने-जाने वाले वाहन सीधे आ-जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

- बड़ी मंडी/रामपुर रोड से गौलापार रोड होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन बड़ी मंडी द्वितीय गेट से सतवाल पेट्रोल पंप तिराहा से टीपीनगर तिराहा होते हुए पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से ऊंचापुल होते हुए चौफला चौराहा से चंबल पुल से पनचक्की तिराहा होते हुए कॉलटैक्स तिराहा होते हुए जाएंगे।

 

छोटे वाहनों हेतु उपरोक्त निर्धारित समय में डायवर्जन प्लान

 

 

- बरेली रोड से गौलापार रोड होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी फ्लाईओवर सर्विस लाइन से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गांधी इंटर कॉलेज तिराहा होते हुए नैनीताल रोड का प्रयोग करेंगे।

- पर्वतीय क्षेत्र से गौलापार रोड होते हुए तीनपानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर कॉलटैक्स तिराहा होते हुए जाएंगे। अन्य वाहनों को गौलापार अपनी रसोई रेस्टोरेंट से वापस किया जाएगा।

इन जगहों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित

- कुंवरपुर चौकी तिराहा से गौलापुल की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

 

- कुंवरपुर तिराहा गौलापार हाईवे से समस्त वाहनों को वापस किया जाएगा।

 

- खेड़ा चौकी तिराहा से गौलापार स्टेडियम व काठगोदाम की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित।

- बागजाला कट से गौलापुल और काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित।

- गौलापार के सभी गौलागेट बंद रहेंगे।

- आंवला गेट रेलवे फाटक से गौलापार हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित।

 

- इंद्रानगर रेलवे फाटक से गौलापार हाईवे की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित

- बनभूलपुरा रेलवे फाटक से गौलापुर-गौलापार की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित।

- काठगोदाम गौलापार हाईवे पर अपनी रसोई रेस्टोरेंट से तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग फाटक के बीच जीरो जोन।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed