फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Route diversion will be in place today for Guru Tegh Bahadur's Martyrdom Day procession.

Nainital News: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस की शोभायात्रा के लिए आज रहेगा रूट डायवर्जन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will be in place today for Guru Tegh Bahadur's Martyrdom Day procession.
हल्द्वानी। श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर शनिवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए शनिवार को एक दिन के लिए शहर का ट्रैफिक परिवर्तित मार्ग से गुजरेगा। सुबह 10:30 बजे से लागू डायवर्जन कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


सीओ ट्रैफिक नितिन लोहनी ने बताया कि शोभायात्रा रामलीला मैदान गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से शुरू होकर ओके होटल, रोडवेज, तिकोनिया चौराहा, गुरु तेग बहादुर स्कूल तक जाएगा। यह यात्रा मुख्य मार्ग के दाहिने तरफ से जाएगी। इस दौरान नैनीताल हाईवे पर एक लेन चलती रहेगी। पर्वतीय क्षेत्र से शहर की ओर व टीपीनगर से पर्वतीय क्षेत्र की ओर आने-जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन बाईपास मार्ग से चलेंगे। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली समस्त रोडवेज और केमू की बसें शोभायात्रा के ओके होटल से तिकोनिया चौराहा के मध्य रहने के दौरान नरीमन तिराहा से सीधे तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाइन, रोडवेज स्टेशन तक आएंगी। जब शोभायात्रा तिकोनिया चौराहा से गुरु तेग बहादुर स्कूल के मध्य रहेगी तब यह बसें नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड, गौलापुल, ताज चौराहा, रोडवेज स्टेशन, आएंगी। रोडवेज स्टेशन से बरेली रोड, रामपुर रोड को जाने वाली बसें शोभायात्रा के दौरान रोडवेज में ही रहेंगी। यात्रा जाने के बाद पश्चिमी गेट से निकलेंगी। रोडवेज स्टेशन से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें पूर्वी गेट से, वर्कशॉप लाइन, तिकोनिया चौराहा, हाइडिल तिराहा, पंचक्की तिराहा, ऊंचापुल चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगी। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं बरेली रोड, रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन नरीमन तिराहा से डायवर्ट होंगे। काठगोदाम से हल्द्वानी आने वाले छोटे वाहन कॉलटैक्स/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed