{"_id":"5fe261018ebc3e3f517817b1","slug":"robbery-by-breaking-house-locks-two-accused-arrested-ramnagar-news-hld408358921","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले तोड़कर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के ताले तोड़कर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम पूछड़ी क्षेत्र में दो दिन पहले मकान के ताले तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को कोतवाली के एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम पूछड़ी क्षेत्र में मोना उर्फ संजना के घर का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर और एलईडी चोरी हो गई थी। संजना के रिश्तेदार मोहल्ला खताड़ी निवासी शुएब कुरैशी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एसआई वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने टीम के साथ मोहल्ला गुल्लरघट्टी निवासी वाजिद अली और शाकिर अली को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का माल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। बताया कि बंद मकान के स्वामी पति-पत्नी किसी मामले में जेल में बंद हैं। (संवाद)