फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways buses will not run on mountain routes for two days due to Kainchi Dham

Kainchi Dham: मेले को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, दो दिन पर्वतीय मार्गाें पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

Sat, 06 Jun 2026 09:54 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 06 Jun 2026 09:54 AM IST
सार

15 जून को होने वाले वार्षिक मेले के लिए कैंची धाम में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और संभावित जाम को देखते हुए पुलिस, परिवहन और पर्यटन विभाग ने विशेष यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Roadways buses will not run on mountain routes for two days due to Kainchi Dham
Roadways Bus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंची धाम में हर साल 15 जून को होने वाले मेले के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जाम की स्थिति से बचने के लिए पर्वतीय मार्गों पर मेले से एक दिन पहले रोडवेज की बसों का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भवाली क्षेत्र के मुख्य चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट पर मेले से पहले रात को भी पुलिस बल तैनात रहेगा। परिवहन निगम ने 14 जून से दो दिन के लिए कैंची धाम में लगने वाले मेले को देखते हुए पर्वतीय मार्ग की बसों का संचालन रोकने का निर्णय लिया है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि मेले के दिन नैनीताल और आसपास के रूटों पर बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

नैनीताल के लिए चलाईं अतिरिक्त बसें

नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की संख्या में इन दिनों इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को भी काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो से नैनीताल के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया। औसतन एक दिन में 25 बसों का संचालन होता है लेकिन भीड़ बढ़ने पर यह संख्या 30 से अधिक पहुंच रही है। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि नैनीताल मार्ग पर ही यात्री उमड़ रहे हैं। मैदानी रूटों की बसों में कम यात्री आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होगा होटलों का ऑडिट

कैंची मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा चलाई जाएगी। साथ ही पर्वतीय जिलों के वाहनों के लिए स्टीकर व्यवस्था की गई है। भवाली से कैंची धाम मार्ग पर स्थित होटलों और होमस्टे का ऑडिट करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों को होटल और होमस्टे संचालकों के साथ गोष्ठी करने के लिए कहा गया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल बुकिंग के आधार पर ही चेकिंग प्वाइंटस से उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed