{"_id":"603ab0868ebc3ee9032e2b7a","slug":"revolver-and-one-and-a-half-million-looted-from-transporter-haldwani-news-hld4164231135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर से रिवाल्वर और डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर से रिवाल्वर और डेढ़ लाख लूटे
विज्ञापन
हल्दूचौड़/लालकुआं (नैनीताल)। बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की रात बरेली रोड स्थित शिवालिक पुरम कॉलोनी में लालकुआं के ट्रांसपोर्टर से डेढ़ लाख रुपये और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली। बदमाशों ने घर के बाहर ही तमंचा दिखाकर वारदात की। बदमाश भाजपा का झंडा लगा और प्रेस लिखी होंडा सिटी कार से आए थे। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कर छापेमारी शुरू की लेकिन अब तक कोई बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजाराम शर्मा लालकुआं स्थित अपनी ट्रांसपोर्ट से काम निपटाकर शुक्रवार देर रात आठ बजकर 50 मिनट पर घर के सामने पहुंचे थे। उनके घर के बाहर एक होंडा सिटी कार कार खड़ी थी। वह जैसे ही अपनी कार से उतरे, होंडा सिटी कार से दो युवक उतरे और राजाराम की कनपट्टी पर रिवाल्वर लगा दी। इसके बाद रुपयों से भरा उनका बैग छीन लिया। बैग में डेढ़ लाख रुपये और लाइसेंसी थी। इसके बाद कार सवार बदमाश हल्द्वानी की ओर फरार हो गए।
आवासीय कॉलोनी में हुई लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल सुधीर कुमार, एसओजी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तमाम रास्तों की नाकेबंदी कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी लूट की घटना के बाद लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। जल्द ही बदमाशों पकड़े जाएंगे।
आखिर किसकी थी कार
लालकुआं। बदमाश पूरी तैयारी से आए थे। किसी को शक न हो इसलिए उन्होंने अपनी कार में भाजपा का झंडा लगाया था। ट्रांसपोर्टर राजाराम शर्मा के अनुसार कार के शीशे में मोटे अक्षरों से प्रेस व संपादक लिखा हुआ था। कार में कई लोग सवार थे। तमंचा लेकर आने वाले बदमाश मजबूत कद काठी के थे। वह कार का यूपी 27 नंबर ही पढ़ सके।
कालोनी में डर का माहौल
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। सुरक्षित मानी जाने वाली शिवालिक पुरम कॉलोनी में लूट की वारदात से लोगों में डर है।
काठगोदाम तक गई थी लुटेरों की कार
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजाराम शर्मा के प्रतिष्ठान और घर के बीच की दूरी करीब चार किलोमीटर है। लुटेरों ने सटीक मुखबिरी के आधार पर घर के पास लूट की वारदात की। पुलिस की जांच में आया है कि घटना में प्रयुक्त कार यूपी नंबर की थी। उसने हल्द्वानी की सड़कों पर कई चक्कर लगाए हैं। सीसीटीवी फुटेज में कार के काठगोदाम तक जाने की बात सामने आई है। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें शाहजहांपुर और बरेली की तरफ भेजी गई है।
पुलिस का मानना है कि लुटेरे गोली मारना नहीं चाहते थे। इसी कारण वे व्यवसायी का पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। लूटने के बाद वे आराम से फरार हो गए। पुलिस की प्राथमिक जांच में आया है कि लुटेरे यूपी से जुड़े हैं। सटीक मुखबिरी के आधार पर गिरोहबंद बदमाशों ने वारदात की है। यूपी नंबर की कार से लूट करने के बाद लुटेरे पैसा लेकर बाइक से फरार हुए हैं। लुटेरे हाईवे पर व्यवसायी का पीछा कर रहे थे लेकिन व्यवसायी को इसकी भनक नहीं मिल सकी। पुलिस स्थानीय मुखबीर की भी तलाश कर रही है।