{"_id":"818ef58599b5e0f3040c3924a0806f3e","slug":"removed-from-government-land-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Thu, 04 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई झोपड़ी एवं चहारदीवारी को प्रशासन और नगरपालिका की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों की प्रशासन की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई, लेकिन टीम ने अभियान को जारी रखा।
विज्ञापन
एसडीएम एसएस जंगपांगी के नेतृत्व में गठित टीम बुधवार सायं पांच बजे श्मशान घाट स्थित ग्राम पूछड़ी पहुंची, जहां टीम ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर बैठे जलीस अहमद की झोपड़ी को जेसीबी से तोड़ डाला। इसके साथ ही टीम ने सरकारी जमीन पर बनाए गए पक्के लोहे एवं सीमेंट के गेट को भी तोड़ने के साथ ही सामान को भी जब्त कर लिया। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमणकारी द्वारा ग्राम सभा जोगीपुरा एवं नगरपालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर उसे घेरा गया था।
विज्ञापन
ईओ मनोज दास ने बताया कि जोगीपुरा में कुछ जमीन नगरपालिका को दी गई थी, लेकिन उसे उक्त व्यक्ति द्वारा घेरकर उसमें झोपड़ी डाली गई थी जिसे तोड़ा गया। प्रशासन ने अतिक्रमणकारी को भविष्य में उक्त जमीन पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया अतिक्रमण की जमीन पर कूड़ा डाल दिया गया है। ताकि भविष्य में अतिक्रमण न हो सके।
विज्ञापन
वहीं, अतिक्रमणकारी जलीस अहमद ने बताया कि यह जमीन उनकी है तथा उनका इस मामले को लेकर जिला जज न्यायालय में वाद विचाराधीन है। अभियान के दौरान पालिका के भुवन पांडे, देवेंद्र सिंह बिष्ट, लल्ला मियां, धनसिंह खत्री, एसआई बीसी मासीवाल के अलावा पालिका एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।