फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Transport Corporation employees salary crisis in kashipur

उत्तराखंड: परिवहन निगम कर्मचारियों को तीन महीने बाद मिला चेक...लेकिन उस पर 2029 की तारीख, कर्मचारी हैरान

Thu, 03 Sep 2026 12:07 PM IST
Heera जीवन कुमार
जीवन कुमार Published by: Heera Updated Thu, 03 Sep 2026 12:07 PM IST
सार

परिवहन निगम के डिपो में कार्यरत दो कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा था। जब आखिरकार उनका वेतन चेक डिपो पहुंचा, तो उस पर 29 अगस्त 2029 की तारीख लिखी थी, जबकि अभी वर्ष 2026 चल रहा है। इस लापरवाही ने कर्मचारियों को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Transport Corporation employees salary crisis in kashipur
सांकेतिक तस्वीर (वेतन)

विस्तार

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान परिवहन निगम कर्मचारियों को अब सिस्टम की लापरवाही ने हैरान किया है। डिपाे में कार्यरत दो कर्मचारियों का वेतन का चेक डिपो में पहुंच तो गया लेकिन उसकी तारीख देखकर उनके होश उड़ गए। डिपो को मिला चेक 29 अगस्त 2029 की तारीख का है, जबकि वर्तमान वर्ष 2026 चल रहा है।

विज्ञापन

काशीपुर डिपो में लिपिक के पद पर कार्यरत पंकज भटनागर और दीपक जोशी को लंबे इंतजार के बाद जून माह का वेतन चेक के माध्यम से दिया गया। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि अब उनका रुका हुआ वेतन मिल जाएगा और आर्थिक परेशानियां कुछ कम होंगी, लेकिन चेक पर भविष्य की तारीख अंकित होने से मामला और उलझ गया। संकट यह है कि 2029 की तारीख वाले चेक से तीन साल पहले भुगतान कैसे हासिल किया जाएगा। भविष्य की तारीख होने के कारण कर्मचारियों के सामने अपने ही वेतन को प्राप्त करने का संकट खड़ा हो गया है। तीन माह तक वेतन नहीं मिलने से पहले ही कर्मचारी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे। अब गलत तारीख वाला चेक मिलने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

.इस तरह की लापरवाही समझ से परे
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंत्री पंकज भटनागर ने बताया कि वेतन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही समझ से परे है। विभाग को चेक जारी करने से पहले उसकी तारीख और अन्य विवरणों की जांच करनी चाहिए थी। एक मामूली सी दिखने वाली गलती ने कर्मचारियों को फिर से विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की स्थिति में ला खड़ा किया है। कर्मचारियों की मांग है कि गलत चेक को तत्काल निरस्त कर सही तारीख का चेक जारी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह गंभीर लापरवाही है, चेक जारी करने के दौरान गड़बड़ी हुई है। जल्द ही कर्मचारियों को नया चेक जारी करके वेतन दिया जाएगा। -मनोज कुमार दुर्गापाल, सहायक महाप्रबंधक वित्त, काठगोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed