फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Free health camp organized in Thari

Nainital News: थारी में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Thu, 03 Sep 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 03 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Free health camp organized in Thari
रामनगर। रामनगर के ग्रामसभा थारी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 125 लोगों की निक्षय आईडी बनाई गई, 50 के एक्स-रे, 80 की शुगर-बीपी और 20 की नेत्र जांच हुई। ग्रामीणों को टीबी से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, प्रधान लक्ष्मी देवी और डॉ. अंकित कांडपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


दो दिवसीय जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी
नैनीताल। नैनीताल में यो पहाड़ फाउंडेशन और श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन भजन संध्या और दूसरे दिन फैंसी ड्रेस, नृत्य व दही-हांडी प्रतियोगिता होगी। मुख्य जन्मोत्सव रात्रि 12 बजे नैना देवी मंदिर में मनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, सचिव हेमंत शाह, सागर सोनकर आदि जुटे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन


नैनीझील में चलाया सफाई अभियान
नैनीताल। तेज बारिश के कारण नालों से बहकर आया प्लास्टिक और ठोस कचरा नैनीझील में पहुंच गया। झील के पर्यावरण को बचाने के लिए नासा के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाकर तैरता कचरा बाहर निकाला। एसोसिएशन ने लोगों से झील को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। अभियान में प्रो. रीतेश साह, प्रो. संजय घिल्डियाल, यशपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवादइस दौरान प्रो. रीतेश साह और प्रो. संजय घिल्डियाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. डीएस परिहार दून विवि में सहायक प्रोफेसर, जताई खुशी
नैनीताल। डीएसबी परिसर के भूगोल विभाग के संविदा प्राध्यापक डॉ. डीएस परिहार का चयन दून विवि में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उन्हें यह नियुक्ति अर्बन डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट विभाग में मिली है। उन्होंने बुधवार को कार्यभार संभाला। उनकी इस उपलब्धि पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी समेत अन्य शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

शोध में कंप्यूटर और बौद्धिक संपदा का ज्ञान जरूरी
नैनीताल। कुविवि के प्रो. ललित तिवारी ने प्री-पीएचडी कोर्स वर्क में शोधार्थियों को व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि एआई के इस दौर में कंप्यूटर शोध के लिए सर्वोपरि है। इसके अलावा, कॉपीराइट और पेटेंट जैसे बौद्धिक संपदा अधिकारों का ज्ञान हर शोधार्थी के लिए अनिवार्य है। इस मौके पर प्रो. सुषमा टम्टा व कई शोधार्थी मौजूद रहे।

तिब्बती समुदाय ने मनाया 66वां लोकतंत्र दिवस
नैनीताल के सुख निवास कम्युनिटी हॉल में स्थानीय तिब्बती समुदाय ने 66वां तिब्बती लोकतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान समुदाय के बच्चों ने पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना रहा। इस मौके पर सांस्कृतिक और पारंपरिक आयोजन में समुदाय के कलाकारों व बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न पारंपरिक लोक नृत्य और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों, अपने अधिकारों और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना रहा। संवाद

भीमताल में ड्रेनेज समस्या के हल करने की मांग
भीमताल। शहरी विकास सचिव नितेश झा के भीमताल पहुंचने पर नपा अध्यक्ष सीमा टम्टा ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम, सीवर लाइन और पेयजल समस्याओं से अवगत कराया। चेयरमैन ने कहा कि बरसात के समय जगह-जगह सिल्ट जमा होने से लोगों के घरों और दुकानों में मलबा घुस जाता है। साथ ही नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सचिव ने नगर क्षेत्र की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ईओ राहुल कुमार सिंह, मनोनीत सभासद पंकज जोशी, योगेश तिवारी, प्रकाश कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद


भीमताल में घरों में गंदा पानी सप्लाई
भीमताल। मूसलाधार बारिश के कारण बुधवार को भीमताल नगर क्षेत्र में मटमेला पानी आने से लोग परेशान रहे। मल्लीताल बाजार, नौकुचियाताल और बाईपास क्षेत्र में नलों से मिट्टीयुक्त पानी आने से लोगों को जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ा। क्षेत्र के आशु पाठक ने बताया कि पानी मटमेला आने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने जलसंस्थान विभाग के अधिकारियों से साफ पानी की आपूर्ति करने की मांग की है ताकि लोगों को बीमारी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed