{"_id":"68f93e7a63ebf36743026b13","slug":"regular-consumption-of-junk-food-can-lead-to-irregular-menstruation-haldwani-news-c-8-1-hld1029-657879-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जंक फूड के नियमित सेवन से अनियमित हो रहा मासिक धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जंक फूड के नियमित सेवन से अनियमित हो रहा मासिक धर्म
Thu, 23 Oct 2025 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। यदि आप जंक फूड के शौकीन हैं और मोमो, चाउमीन, पिज्जा, बर्गर आदि पर जान छिड़कते हैं तो सावधान हो जाइये। जंक फूड का लगातार सेवन महिलाओं को बीमार बना रहा है। विशेषकर 14 से 25 वर्ष की युवतियां पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (पीसीओडी) और पाॅलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) नामक बीमारी का शिकार हो रही हैं। इन बीमारियों के कारण महिलाओं के हार्मोंस असंतुलित हो जाते हैं। ये रोग अंडाशय (ओवरी) को प्रभावित करता है जिससे मासिक धर्म अनियमित हो जाता है। अकेले महिला अस्पताल में रोजाना ऐसे 30-35 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।चिकित्सकों के मुताबिक नियमित रूप से फास्ट फूड खाने से महिलाओं में ये बीमारियां देखी जाती हैं।
ये हैं लक्षण
चिकित्सकों के मुताबिक जंक फूड में तेल, चीनी और नमक की मात्रा सामान्य खाद्य पदार्थों की तुलना में कहीं अधिक होती है। इसके लगातार सेवन करने से शरीर के हार्मोंस गड़बड़ा जाते हैं। इस कारण महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है। चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। स्वभाव चिड़चिड़ा होने लगता है। बाल गिरने लगते हैं। गर्भधारण में दिक्कतें होती हैं। शरीर मोटा होने लगता है। गर्दन के आसपास की त्वचा काली पड़ने लगती है। नींद संबंधी दिक्कतें होना। मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होता है।
- कैसे करें बचाव
- फास्ट फूड से बचें।
- हरी सब्जियों, दाल व फल आदि का सेवन अधिक करें।
- योग को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें
पिछले कुछ समय से युवतियों में पीसीओडी व पीसीओएस की दिक्कतें बढ़ रही हैं। फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन और अनियमित दिनचर्या इसका सबसे बड़ा कारण है। इससे मासिक धर्म तो प्रभावित होता ही है साथ ही गर्भावस्था में भी परेशानी होती है। समय पर यदि इसका इलाज न किया जाए तो थायराइड भी हो सकता है। बीमारी के लक्षण नजर आएं तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। - डॉ.चंद्रा रावत, स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सालय हल्द्वानी।