फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ravenous after opening college

कॉलेज खुलने से लौटी रौनक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ravenous after opening college
हल्द्वानी एमबी कॉलेज में अर्थशास्त्र की कक्षा में पढ़ते छात्र-छात्राएं। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज में सोमवार को ऑफलाइन क्लासें शुरू हो गईं। कॉलेज में पहले दिन 50 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। कोविड-19 महामारी के कारण लगभग एक साल बाद डिग्री कॉलेज पूरी तरह खुलने से छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग और सेनिटाइजेशन के बाद ही कॉलेज में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर सुबह दस बजे से ही चीफ प्राक्टर डॉ. विनय विद्यालंकार और डॉ. शांति नयाल की टीम ने प्रत्येक छात्र-छात्रा को थर्मल स्क्रीनिंग और सेनिटाइजेशन के बाद ही कॉलेज में आने दिया। दोपहर 12 बजे बाद क्लासों में जाने की छूट दी गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि विषयवार टाइमटेबल बना दिया गया है, इसी के अनुसार प्राध्यापकों को क्लास लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएसबी परिसर में 50 फीसदी छात्र पहुंचे
नैनीताल। करीब एक वर्ष बाद सोमवार से डीएसबी परिसर की रौनक लौट चुकी है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में पहले दिन 50 फीसदी छात्र ही पहुंचे। परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले छात्रों से आरटीपीसीआर रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनजी कॉलेज रामनगर भी खुला
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजीपीजी कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। महाविद्यालय में पढ़ाई शुरू होने से छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है। इससे कॉलेज में रौनक लौट गई है। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने समिति गठित कर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed