{"_id":"747607559a8d646c99edebf167ad30b5","slug":"ramnagar-sand-extraction-from-the-starting-gate-in-the-kosi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालूसैय्यद गेट चुगान के लिए खुला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालूसैय्यद गेट चुगान के लिए खुला
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
कोसी का कालूसैय्यद गेट शनिवार को चुगान कार्य के लिए खोल दिया गया। पहले दिन नदी में एक डंपर ने प्रवेश किया। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत सिंह रावत ने रिबन काटकर किया।
विज्ञापन
शुभारंभ मौके पर उन्होंने अधिकारियों को अवैध खनन पर रोक लगाने, निकासी गेटों पर वाहनों की भार क्षमता की सही जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नदी से जहां खनन कारोबारियों को लाभ होगा, वहीं सरकार को भी राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन
इस दौरान तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ सीके कविदयाल, प्रभागीय प्रबंधक खनन प्रेम सिंह बोर,ा एसडीओ बलवंत सिंह शाही, रेंजर बलवंत सिंह, पीएस अधिकारी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिशुपाल सिंह रावत, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, अंकित गोयल, आनंद रावत, जसविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोसी के कालूसैय्यद गेट पर चुगान कार्य करने वाले मजदूरों के बच्चों के लिए इस बार तीन शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। इसके लिए तीन शिक्षकों को तैनात किया जाएगा।
प्रभागीय प्रबंधक खनन प्रेम सिंह ने बोरा ने बताया कि लेबरों के बच्चों को शिक्षा देने के लिए यह पहल की गई है। इससे जहां बच्चों को खनन कार्य में नहीं लगना पड़ेगा, वहीं बच्चे शिक्षा के प्रति जागरूक होंगे।