फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rama rama rote rote bati re umariya ...

रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 04:16 AM IST
विज्ञापन
Rama rama rote rote bati re umariya ...
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित क्रिस्टल लॉन में हरिशरणम जन की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन कथा व्यास ने रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया भजन प्रस्तुत किया। कथा व्यास राजन जी महाराज ने भरत मिलाप, पंचवटी वर्णन, जटायु और सीता हरण के साथ शबरी की कथा का संगीतमय वर्णन किया।
विज्ञापन

व्यास ने कहा कि चारों भाइयों में प्रेम और विश्वास इतना गहरा था कि सभी एक दूसरे के मनोभावों को पहले ही समझ जाते थे। उन्होंने कहा कि भरत जैसा भाई भी हर किसी को नहीं मिलता, जिसने राज्य मिलने के बाद भी अपने बड़े भाई श्रीराम की चरण पादुकाओं को राजगद्दी में रखकर 14 वर्ष के वनवास से भाई के लौटने का इंतजार किया।
विज्ञापन

श्रीराम कथा में काफी संख्या में श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। हरिशरणम जन के प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाई जी ने नवम दिन की कथा सुनने के लिए सभी भक्तों से पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed