{"_id":"64dd3d2ee8804a5c47011b94","slug":"rajesh-adhikari-center-will-open-in-dsb-campus-vice-chancellor-nainital-news-c-97-1-hld1029-3293-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसबी कैंपस में खुलेगा राजेश अधिकारी केंद्र : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसबी कैंपस में खुलेगा राजेश अधिकारी केंद्र : कुलपति
Thu, 17 Aug 2023 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में जल्द ही कारगिल शहीद और परिसर के पूर्व छात्र रहे मेजर राजेश अधिकारी के नाम पर केंद्र बनाया जाएगा। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने परिसर में इसकी घोषणा की।
प्रो. रावत ने कहा कि राजेश अधिकारी ने कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर से बीएससी की थी। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया जिसके लिए उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया लेकिन विवि की ओर से उन्हें वो सम्मान नहीं मिल सका जिसके वह हकदार थे। बहुत से लोग तो जानते भी नहीं कि वे डीएसबी में पढ़े भी थे। कुलपति ने कहा कि उन्हें गर्व है कि कभी वह और राजेश अधिकारी एक ही समय में इस परिसर में पढ़े हैं। कुलपति ने कहा कि आज के युवाओं को प्रेरणा देने और राजेश अधिकारी को यथोचित सम्मान देने के लिए उनके नाम पर यहां एक विशिष्ट केंद्र बनाया जाएगा। यह कोई विभाग या पुस्तकालय के रूप में भी हो सकता है। इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।