फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rain increased Naini lake water

सरोवर नगरी बारिश से तरबतर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Rain increased Naini lake water
नैनीताल। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते सरोवर नगरी में जनजीवन अस्तव्यस्त है। बारिश का असर पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बारिश और कोहरे के कारण ठंड में भी धीरे धीरे इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही सरोवर नगरी में बादल छाए रहे। दोपहर करीब दो बजे रुक रुक कर बारिश शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही। बारिश के चलते माल रोड और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और सैलानी नौकायन का भी आनंद नहीं ले सके। लगातार हुई बारिश के चलते नैनीझील का जलस्तर बढ़ने लगा है। शनिवार को झील का जलस्तर आठ फुट 11 इंच था, जो सोमवार को बढ़कर नौ फुट ढाई इंच हो गया। झील के कंट्रोल रूम प्रभारी रजत पांडे ने बताया कि सोमवार सुबह तक नगर क्षेत्र में 16.80 एनएम बारिश हुई थी। इधर, बारिश के चलते डीएसबी कॉलेज का रास्ता और गौशाला के पास दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed