फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ragging of students in DSB campus hostel Nainital

Nainital: डीएसबी परिसर के छात्रावास में छात्रों से रैगिंग, सीनियर छात्रों पर नशीले पदार्थ मंगवाने समेत कई आरोप

Sat, 10 May 2025 02:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 10 May 2025 02:36 PM IST
सार

डीएसबी परिसर स्थित एक छात्रावास के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आते ही अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से कमेटी गठित कर तीन दिनों में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Ragging of students in DSB campus hostel Nainital
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित एक छात्रावास के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आते ही अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से कमेटी गठित कर तीन दिनों में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

शुक्रवार को डीएसबी के एक छात्रावास के छात्रों ने प्रभारी डीएसडब्ल्यू प्रो. ललित तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सीनियर छात्रों की ओर से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप लगाए कि सीनियर छात्र उनसे छात्रावास का कार्य कराते हैं, यहीं नहीं सीनियर की ओर से असाइनमेंट का कार्य कराने, बाजार से सामान मंगाने समेत अन्य कार्य भी कराए जाते हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मामला संज्ञान में आते ही अधिष्ठाता छात्र कल्याण हरकत में आ गया।

विज्ञापन

प्रभारी डीएसडब्लयू प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही छात्रावास में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत ने बताया वार्डन से पूछताछ की जाएगी, साथ ही छात्रों से जानकारी ली जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह लगे आरोप

- अतिरिक्त पीटी

- सफाई कराना

- खाना मंगवाना

- शौचालय का उपयोग न करने

- नशीले पदार्थ मंगवाना।

- गालीगलौज।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed