फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Radhe Hari College to ssj Almora and Pithoragarh defeated by MB

राधेहरि कालेज ने एसएसजे अल्मोड़ा को, एमबी ने पिथौरागढ़ को हराया

Wed, 17 Aug 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 17 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
पाल कालेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुई। मुख्य अतिथि पाल कालेज के चेयरमैन नारायण पाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है।
विज्ञापन

पहले दिन पुरुष वर्ग में राधे हरि महाविद्यालय काशीपुर ने एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा और एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में राधे हरि महाविद्यालय काशीपुर ने एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी और एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा ने डीएसबी नैनीताल को पराजित कर फ ाइनल में प्रवेश किया। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाऐं अनवरत चल रही हैं। प्रतियोगिता में एलएसएम महाविद्यालय पिथौरागढ़, लोहाघाट, राधेहरि महाविद्यालय काशीपुर, डीएसबी नैनीताल, महाविद्यालय रामनगर, बेरीनाग, एमबीपीजी कालेज, महिला महाविद्यालय हल्द्वानी, महाविद्यालय चंपावत एवं एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा की पुरुष वर्ग की 9 टीमों तथा महिला वर्ग की 7 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पाल कालेज के चेयरमैन नारायण पाल, ऑपरेशन हेड निर्भय पाल एवं निदेशक डा. बीडी लखचौरा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डा. नागेंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर एवं परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मैच रेफ री के रूप में जगदीश सिंह, गौरव जोशी, संतोष कुमार अमित यादव, पुष्कर गौड, हरेंद्र प्रसाद, गुरप्रीत सिहं, एससी जोशी, पीसी मठपाल, सुमित श्रीवास्तव, डा. संगीता गुप्ता, डा. एसडी तिवारी आदि ने सहयोग किया। इस दौरान प्रो. जगदीश जोशी, प्रो. सुमन जोशी, रश्मि सक्सेना, डा. प्रतिभा हर्बोला, हिमानी तिवारी, ललित पंत, विनीत पांडे, पवन धानिक आदि मौजूद थे। क्रीड़ाधिकारी डा. डीके थुवाल ने परिचय कराया तथा संचालन प्रो. केके पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed