फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   R Major fraudster caught in Noida

रि. मेजर को ठगने वाला नोएडा से धरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
R Major fraudster caught in Noida
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार रात नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से तीन लैपटॉप, नौ एटीएम कार्ड, छह मोबाइल फोन, 21900 रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करायल जौलासाज निवासी रिटायर्ड मेजर भुवन चंद्र भट्ट ने 10 दिसंबर 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था। मेजर का आरोप है कि उन्होंने नौकरी के लिए एक वेबसाइट पर संपर्क किया, जिस पर एक व्यक्ति ने पंजीयन आदि के लिए 30 हजार रुपये लिए। कोतवाल संजय कुमार ने जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक संजीत सिंह राठौर को सौंपी। पुलिस ने जांच में पाया कि नौकरी डॉट कॉम का कार्यालय नोएडा सेक्टर 62ए खेड़ा में है। इस संस्था का संचालक रवि जैन छजारसी कॉलोनी एसजेएम अस्पताल के पास सेक्टर 63 नोएडा में रहता है। नैनीताल पुलिस ने आरोपी के कार्यालय में बृहस्पतिवार की रात छापा मारा, जहां से पुलिस को तीन लैपटॉप, चार्जर, नौ एटीएम कार्ड, छह मोबाइल फोन, डोंगल और 21900 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों के खाते में मंगाता था रुपये
पुलिस के अनुसार रवि जैन अपने कार्यालय में नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवक और युवतियों को रखता था। उनका खाता खुलवाने के बाद उनका एटीएम कार्ड अपने पास रख लेता था और कुछ दिन बाद उन्हें नौकरी से निकाल देता था। इसके बाद वह लोगों से निकाले गए कर्मचारियों के खाते में पैसे मंगाता था। बताया कि अभी तक नौकरी डॉट काम में पूजा, रोशनी, आनंद भारती और रचना आदि कई बेरोजगार आरोपी के चंगुल में फंस चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैपटॉप में छिपे ठगी के राज
गिरफ्तार आरोपी रवि जैन के तीनों लैपटॉप में ठगी के राज कैद हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान आरोपी के राज खुलेंगे। पता चलेगा कि उसने कितने लोगों के साथ ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed