फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Quran verses echoed in the mosques on the first day

Nainital News: पहले रोजे पर मस्जिदों में गूंजीं कुरान की आयतें, इफ्तार का दौर चला

Sat, 25 Mar 2023 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 25 Mar 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Quran verses echoed in the mosques on the first day
रोजेदारों ने शुक्रवार को खरीदारी की। संवाद
हल्द्वानी। दिन भर भूख-प्यास की शिद्दत बर्दाश्त कर रोजेदारों ने शुक्रवार को परवरदिगार की इबादत में मुकद्दस रमजान का पहला रोजा गुजारा। इसके साथ ही मुस्लिम इलाकों का माहौल पाकीजगी व रूहानियत से सराबोर हो गया। जुमे की नमाज में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सामूहिक रूप से दुआ भी की।
विज्ञापन


पहले रोजे पर तड़के सहरी खाकर लोगों ने पूरा दिन इबादत में गुजारा। शाम को लोग इफ्तार की तैयारियों में मशगूल हो गए। बाजार भी कई वैराइटी के खजूर की दुकानें सज गई हैं। तय समय पर लोगों ने इफ्तार किया और उसके बाद मगरिब की नमाज अदा की। उसके बाद आजाद नगर के लाइन नंबर आठ, ताज चौराहा, लाइन नंबर 17 चोरगलिया रोड, नई बस्ती, मुजाहिद चौक समेत अन्य क्षेत्रों में रात का नजारा भी बदला नजर आया। देर रात तक चाय की चुस्कियों और लजीज व्यंजनों का दौर चला। यह रौनक रमजान के पूरे महीने चलेगी।
विज्ञापन


इधर, जुमे की नमाज से पहले लोगों को खिताब करते हुए मस्जिद बंजारान के पेश इमाम मौलाना अब्दुल बासित ने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है। इसका एक-एक पल कीमती है। इस माह में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। जरूरतमंदों की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed