{"_id":"604e1fb28ebc3e8ca5340a6a","slug":"public-relations-for-kisan-panchayat-ramnagar-news-hld418161322","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पंचायत के लिए जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पंचायत के लिए जनसंपर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। 21 मार्च को होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने मालधन, छोई, चकलुवा, कालागढ़ आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से शामिल होने की अपील की है। ग्रामीणों और किसानों के साथ बैठकें कर तीन कृषि कानूनों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम संयोजक ललित उप्रेती ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के कारण देश के कॉरपोरेट व बहुराष्ट्रीय निगमों को कृषि उत्पाद ही नहीं बल्कि अंडा, मांस, मछली, दूध भी अपने गोदामों में भर कर रखने की खुली छूट मिल गई है। कानून में सरकार ने लिखा है कि देश में 59 से 100 प्रतिशत तक महंगाई बढ़ने पर भी सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। कहा कि जो भी व्यक्ति जिंदा रहने के लिए अन्न खाता है उसे इन कानूनों को रद्द करने के संघर्ष में शामिल होना चाहिए।
जनसंपर्क अभियान में गोपाल लोधीयाल, महेश जोशी, राजेंद्र सिंह, मो. शफी, राजवीर, सिंह, इंद्रजीत सिंह, लोकेश कुमार, बसंत, मदन मेहता, राकेश, विनोद, जगन्नाथ, बीडी नैनवाल आदि रहे।