फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Provided insight into the business aspects of technological innovation

Nainital News: तकनीकी नवाचार के व्यावसायिक पहलुओं की जानकारी दी

Sat, 11 Jan 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 11 Jan 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Provided insight into the business aspects of technological innovation
नैनीताल। कुमाऊं विवि इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर और डायरेक्टोरेट ऑफ विजिटिंग प्रोफेसर की ओर से प्रौद्योगिकी विकास की प्रक्रिया, तकनीकी तत्परता स्तर और लैब तकनीकों के व्यवसायीकरण पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. एनजी साहू ने प्रतिभागियों को तकनीकी नवाचार और अनुसंधान के व्यावसायिक पहलुओं को गहराई से समझने में मदद की। व्याख्यान में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में प्रो. नंद गोपाल साहू ने प्रतिभागियों को प्लास्टिक व अन्य सामग्री को ग्राफीन में बदलने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राफीन स्टील से 200 गुना ज्यादा मजबूत और बेहद हल्का होता है। इसका उपयोग ऊर्जा भंडारण, जल शोधन, ड्रग डिलीवरी और पॉलीमर निर्माण में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी तकनीक को भीमताल के अलावा रायपुर व छत्तीसगढ़ में दो उद्योगों को हस्तांतरित किया है।
विज्ञापन

उनकी टीम प्लास्टिक कचरे से हाइड्रोजन ऊर्जा प्राप्त करने की दिशा में काम कर रही है, जिसके लिए उन्हें डीआईबीईआर-डीआरडीओ से परियोजना मिली है। वहां प्रो. ललित तिवारी, प्रो. आशीष तिवारी, प्रो. लज्जा भट्ट, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. जया तिवारी, डॉ. पेनी जोशी, डॉ. डीएस कंबोज, डॉ. नंदन सिंह मेहरा, डॉ. रीना सिंह, डॉ. बालम सिंह आदि थे। संवाद

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed