फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Proposal to make Supreme Court bar judge justified: Rawat

सुप्रीम कोर्ट बार से जज बनाने का प्रस्ताव औचित्यहीन: रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Proposal to make Supreme Court bar judge justified: Rawat
नैनीताल। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनाए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं के नाम प्रस्तावित किए जाने पर उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है। बार ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह औचित्यहीन बताते हुए खारिज करने योग्य बताया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा है कि जिन तीन अधिवक्ताओं के नाम उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनाने के लिए प्रस्तावित किए जा रहे हैं, उन लोगों ने आज तक उत्तराखंड हाईकोर्ट में प्रैक्टिस नहीं की है। वे न तो उत्तराखंड के निवासी हैं और ना ही इन लोगों को उत्तराखंड की राजनीतिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक घटनाओं की समझ ही है, ऐसे में किसी अनुभवहीन का नाम न्यायाधीश बनाने के लिए भेजना गलत है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह रावत ने यहां एक पत्रकार वार्ता में कहा कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन को न्यायाधीशों की नियुक्ति के मामले पर नाम भेजने का अधिकार नहीं है। इसलिए जिन 48 लोगों के नाम विभिन्न उच्च न्यायालयों में जज बनाने के लिए भेजे गए हैं वे गलत हैं। बार अध्यक्ष ने कहा कि वह जल्द ही सुप्रीम कोर्ट व कोलेजियम को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि 1993 में उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के एक समूह को न्यायाधीशों के रूप में प्रोन्नत किए जाने योग्य अधिवक्ताओं को चिह्नित करने का अधिकार दिया गया था। इसलिए इस प्रकार की संस्तुति की कोई विधिक मान्यता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed