{"_id":"5fa84d8c8ebc3e9c064f939e","slug":"prisoner-resident-of-meerut-died-in-hospital-prisoner-was-lodged-in-sitarganj-jail-since-july-4-in-case-of-embezzlement-haldwani-news-hld4034868134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ निवासी कैदी की अस्पताल में मौत, गबन के मामले में सितारगंज जेल में चार जुलाई से बंद था कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ निवासी कैदी की अस्पताल में मौत, गबन के मामले में सितारगंज जेल में चार जुलाई से बंद था कैदी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सितारगंज जेल में बंद कैदी की एसटीएच में उपचार के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। कैदी गबन के मामले मेें करीब दो साल से सजा काट रहा था। मौत का कारण उसे बीमारियां बताई जा रही हैं।
पुलिस के अनुसार मेरठ (यूपी) के साम्यपुरी कंकड़खेड़ा निवासी जगदीश शर्मा (86) गबन के मामले में सितारगंज जेल में सजा काट रहा था। शनिवार को तबियत बिगड़ने पर बंदीरक्षकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में उपचार के दौरान बंदी की मौत हो गई।
जेल कर्मियों ने बताया कि सजा होने के बाद चार जुलाई 20 को कैदी को हल्द्वानी उप कारागार से सितारगंज जेल भेजा गया था। पुलिस ने इस मामले में कैदी के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच दो डाक्टरों की टीम से शव का पोस्टमार्टम कराया है।