{"_id":"5dd6ee3f8ebc3e54ce7030a7","slug":"pratap-singh-chairman-and-kamal-chandra-deputy-chairman-elected-unopposed-in-cooperative-sugarcane-development-committee-haldwani-news-hld3649201146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी गन्ना विकास समिति में प्रताप सिंह सभापति और कमल चंद्र उपसभापित निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी गन्ना विकास समिति में प्रताप सिंह सभापति और कमल चंद्र उपसभापित निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
हल्द्वानी सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में निर्विरोध सभापति व उप सभापति पद पर चुने गए क्रमश:
सहकारी गन्ना विकास समिति में बृहस्पतिवार को सभापति पद के लिए चुनाव हुआ। इस पद के लिए प्रताप सिंह और उनकी पत्नी मंजीत कौर ने नामांकन फार्म जमा किया था। ऐन वक्त पर मंजीत कौर ने नाम वापस लिया तो जीत का सेहरा उनके पति प्रताप सिंह निर्विरोध सभापति निर्वाचित हो गए। उपसभापति पद पर कमल चंद्र और तीन अन्य सहकारी समितियों के सदस्य हरीश चंद्र सिंह, संजय कबडवाल और हरीश सिंह निर्विरोध चुन लिए गए।
तिकोनिया स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय में सभापति और उपसभापति पद के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। विभिन्न पदों के लिए ललित सिंह, हरीश चंद्र, मंजीत कौर, प्रताप सिंह, कमल चंद्र, हरीश चंद्र सिंह और संजय कबडवाल कुल आठ नामांकन पत्र खरीदे गए। इसमें से छह प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
अपराह्न दो बजे तक आपत्ति और अपराह्न तीन बजे से शाम चार बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान मंजीत कौर ने सभापति पद से अपना नाम वापस ले लिया। करीब सवा चार बजे निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता (पेयजल निगम भीमताल) जीएस तोमर ने प्रताप सिंह के सभापति और कमल चंद्र को उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा की। गन्ना समिति के सचिव ओमपाल सिंह भोज ने बताया कि शासन द्वारा प्रताप सिंह, लामाचौड खास को (गैर सरकारी प्रतिनिधि) और राकेश किरौला, नरीपुर लामाचौड (प्रोफेशनल प्रतिनिधि) गन्ना विकास समिति में प्रतिनिधि नामित किया गया है। गैर सरकारी प्रतिनिधि नामित होने पर ही प्रताप सिंह को चुनाव लड़ने का अधिकार मिला जबकि प्रोफेशनल प्रतिनिधि को वोट देने का भी अधिकार नहीं होता।