फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pollution increased in Haldwani and Nainital

हल्द्वानी व नैनीताल में बढ़ा प्रदूषण: दिवाली तक और बिगड़ेगी फिजा, निगरानी करेगा प्रदूषण नियंत्रण केंद्र

Tue, 29 Oct 2024 10:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Oct 2024 10:32 AM IST
सार

दिवाली आते ही हल्द्वानी और नैनीताल की आबोहवा खराब होने लगी है। हल्द्वानी में पिछले तीन दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स में चार प्रतिशत की आंशिक वृद्धि हुई है। नैनीताल में यह आंकड़ा बढ़कर सात प्रतिशत है।

विज्ञापन
Pollution increased in Haldwani and Nainital
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दिवाली आते ही हल्द्वानी और नैनीताल की आबोहवा खराब होने लगी है। हल्द्वानी में पिछले तीन दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स में चार प्रतिशत की आंशिक वृद्धि हुई है। नैनीताल में यह आंकड़ा बढ़कर सात प्रतिशत है। दीपावली आते-आते जिले की हवा और प्रदूषिक होने की आशंका है। प्रदूषण ज्यादा होने की वजह आतिशबाजी के साथ त्योहार पर वाहनों का बढ़ती आवाजाही है। प्रदूषण कम करने के लिए पीसीबी ने कुमाऊं भर में अभियान चलाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

हल्द्वानी में बीती 24 और 25 अक्तूबर को एयर क्वालिटी इंडेक्स 94 था। यह 26 अक्तूबर को यह बढ़कर 98 हो गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। नैनीताल में इन दिनों प्रदूषण का स्तर सामान्य है। 24 अक्तूबर को नैनीताल का एयर क्वालिटी इंडेक्स 61 था। 25 अक्तूबर को यह बढ़कर 63 हो गया। 26 अक्तूबर को यह बढ़कर 68 हो गया है। नैनीताल में दीपावली पर प्रदूषण की स्थिति सामान्य रहने का अनुमान है लेकिन हल्द्वानी में इसके बढ़ने की आशंका है। पीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। कर्मचारी लोगों से इको फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील कर रहे हैं। पिछले वर्ष बढ़ गया प्रदूषण का स्तर बीते वर्ष दीपावली पर पांच नवंबर को हल्द्वानी शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 99 था। छह नंवबर को यह बढ़कर 102 हो गया। सात नवंबर को फिर बढ़कर 105 हो गया। नैनीताल में पांच नवंबर 2023 को एयर क्वालिटी इंडेक्स 64 था। छह नवंबर को घटकर 63 हो गया था। सात नवंबर को बढ़कर 67 हो गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- धनतेरस आज: जानें खरीदारी का मुहूर्त, भगवान धनवंतरि और लक्ष्मी-कुबेर के साथ ही यमराज की भी होती है पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये हैं मानक
हवा की गुणवत्ता के लिए मानक तय हैं। इसमें 0 से 50 तक एक्यूआई को अच्छा माना जाता है। 51 से 100 तक संतोषजनक माना जाता है और इसमें संवेदनशील व्यक्ति पर प्रभाव पड़ता है। 100 से 200 तक की श्रेणी औसत में आती है, इसमें सांस की बीमारी वाले समेत अन्य मरीजों को समस्या आती है। 201 से 300 तक एक्यूआई खराब श्रेणी में आता है। इसमें अधिकतर व्यक्तियों को सांस लेने में समस्या होती है। 301 से 400 तक एक्यूआई बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर श्रेणी में आता है। इसमें सांस लेना मुश्किल हो जाता है।वर्तमान में प्रदूषण की स्थिति सामान्य है। 

दीपावली पर प्रदूषण न हो, इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रदूषण कम करने के अन्य उपाय भी किए जाएंगे।
-अनुराग नेगी, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हल्द्वानी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed