फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Auspicious time for shopping on Dhanteras

धनतेरस आज: जानें खरीदारी का मुहूर्त, भगवान धनवंतरि और लक्ष्मी-कुबेर के साथ ही यमराज की भी होती है पूजा

Tue, 29 Oct 2024 10:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Oct 2024 10:06 AM IST
सार

धनतेरस के साथ ही मंगलवार से छह दिवसीय दीपावली पर्व भी शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Auspicious time for shopping on Dhanteras
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धनतेरस के साथ ही मंगलवार से छह दिवसीय दीपावली पर्व भी शुरू हो गया है। आज धनतेरस, यमदीप दान और प्रदोष व्रत होगा। 31 को छोटी दीपावली यानी नरक चतुर्दशी और एक नवंबर को श्री महालक्ष्मी पूजन दीपोत्सव पर्व मनाया जाएगा। दो नवंबर को गोवर्धन पूजा अन्नकूट और तीन नवंबर को यम द्वितीया, भैया दूज पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्या डॉ. मंजू जोशी के अनुसार इस वर्ष धनतेरस पर हस्त नक्षत्र, त्रिपुष्कर योग, लक्ष्मी नारायण योग, एंद्र योग, सूर्य बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। शुभ मुहूर्त सुबह 10:बजे से अगले दिन बुधवार दोपहर 1:17 मिनट तक रहेगा। शनि महाराज अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान होकर शश पंच महापुरुष योग का निर्माण कर सभी राशियों को लाभान्वित करेंगे। विश्व में चिकित्सा विज्ञान के विस्तार और प्रसार के लिए ही भगवान विष्णु ने धनवंतरि का अवतार लिया था। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस का पर्व धन, धान्य, समृद्धि के अतिरिक्त स्वास्थ्य, आरोग्यता से जुड़ा हुआ होता है। इसलिए इस दिन धन के लिए देवी लक्ष्मी, कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धनवंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- धनतेरस पर आज बाजार पर बरसेगा धन: 800 से अधिक वाहन दीपावली पर घर आएंगे, ग्राहकों को दिए जा रहे डिस्काउंट और ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर क्या करें
धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि, मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा का विधान है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा भी की जाती है। संध्या के समय घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दक्षिण में अनाज के ढेर पर मिट्टी का बड़ा दीपक जलाएं। साथ ही मां लक्ष्मी के छोटे-छोटे पदचिह्नों को पूरे घर में स्थापित करना शुभ माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर 13 दीपक जलाएं।

 

धनतेरस पर क्या खरीदें-
लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति, सोना, चांदी, पीतल, मिट्टी के दीये, झाड़ू, तांबे का दीपक अति शुभ फलकारक।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed