{"_id":"603bee598ebc3e769b1b6b29","slug":"policeman-jumped-into-nainzil-nainital-news-hld4165333112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी ने नैनीझील में कूद मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी ने नैनीझील में कूद मारी
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते नैनीझील में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कांस्टेबल को बचाकर अधिकारियों को सूचना दी है। इसके बाद पुलिस कर्मी को छुट्टी देकर उसके भाई के साथ भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण निवासी सिपाही रविवार सुबह करीब 10 बजे तल्लीताल डांठ में था। इसी दौरान वह बोट स्टैंड की ओर गया और नैनीझील में कूद गया। पुलिस कर्मी को देख लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया तो पुलिस भी पहुंच गई और पुलिसकर्मी को झील से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे पुलिस लाइन में ले गए। अधिकारियों ने कारण पूछा तो पुलिस कर्मी ने कुछ नहीं बताया। सीओ विजय थापा ने बताया कि पुलिस कर्मी कुछ बताने को तैयार नहीं है। शायद पारिवारिक कारणों के चलते ऐसा कदम उठाने का प्रयास किया गया है। फिलहाल उसे अवकाश पर घर भेज दिया है।
नाव चालकों ने बचाई झील में कूदी महिला की जान
भीमताल (नैनीताल)। तल्लीताल ठंडी सड़क किनारे स्थित बोट स्टैंड से रविवार को एक महिला झील में कूद गई। नाव चालकों ने महिला को झील से बाहर निकाला। पुलिस महिला को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज दिया। पुलिस ने बाद में महिला को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार महिला ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया होगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला कार से उतरी और झील में कूद गई। शनिवार को भी एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते बोटिंग करते समय झील में कूद गई थी, उसे भी नाव चालकों ने बचा लिया था। स्थानीय लोगों ने झील वाले क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने की मांग उठाई है। (संवाद)