फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police seized a pickup truck loaded with 24 commercial gas cylinders and filed an FIR against the driver

Nainital News: 24 अवैध सिलिंडर से लदी पिकअप पकड़ी, कालाबाजारी का शक; चालक पर एफआईआर दर्ज

Wed, 18 Mar 2026 10:04 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 18 Mar 2026 10:04 AM IST
सार

नैनीताल के मंगोली क्षेत्र में पुलिस ने 24 व्यावसायिक गैस सिलिंडरों से भरी एक पिकअप को पकड़ लिया जबकि चालक भाग गया। सिलिंडर से संबंधित दस्तावेज पूरे नहीं मिलने पर पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Police seized a pickup truck loaded with 24 commercial gas cylinders and filed an FIR against the driver
मंगोली में अवैध व्यवसायिक गैस सिलिंडरों को जब्त करती खाद्य पूर्ती विभाग व पुलिस की टीम - फोटो : विभाग

विस्तार

नैनीताल के मंगोली क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर शाम व्यावसायिक गैस सिलिंडरों से भरी एक पिकअप को पकड़ लिया जबकि चालक भाग गया। सिलिंडर से संबंधित दस्तावेज पूरे नहीं मिलने पर पुलिस ने चालक हितेश चंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। खाद्य पूर्ति विभाग ने 24 सिलिंडर जब्त कर लिए हैं। चालक के परिजनों ने पुलिस पर वसूली के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

सोमवार शाम करीब आठ बजे चेकिंग के दौरान पुलिस ने मंगोली चौकी पर पिकअप वाहन को रोका। जांच में वाहन से 24 व्यावसायिक गैस सिलिंडर बरामद हुए जिन्हें काशीपुर से नैनीताल ले जाया जा रहा था। पूछताछ में चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस दौरान चालक और पुलिस के बीच देर तक बहस हुई। जब पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो वह अंधेरे का फायदा उठा भाग गया। पुलिस ने मामले की सूचना खाद्य पूर्ति विभाग को दे दी। मंगलवार को कोतवाली पुलिस व विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान चौकी में पहुंचे चालक के परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न और अवैध वसूली के आरोप लगाए। इससे पुलिस और चालक के परिजनों के बीच गहमागहमी भी हुई।

विज्ञापन

परिजन बोले- स्कूलों में आपूर्ति के लिए भेजे थे

चालक के परिजनों ने दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि काशीपुर से सिलिंडरों का गेट पास बना है और ये सिलिंडर नैनीताल के स्कूलों व होटलों में आपूर्ति के लिए भेजे गए थे। इस बीच यह भी सामने आया कि जिला प्रशासन ने रात आठ बजे के बाद एसओपी जारी की थी जबकि वाहन इससे पहले ही सिलिंडरों की सप्लाई के लिए रवाना हो गया था। पूरे प्रकरण में नियमों के पालन और कार्रवाई दोनों पर सवाल उठने लगे हैं। जब पुलिस ने स्कूल की लिखित डिमांड या प्रबंधन से फोन पर बात कराने की बात कही तो वे चले गए। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि पिकअप को सीज कर दिया गया है। 24 सिलिंडर खाद्या पूर्ति विभाग को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिकअप नेहा इंडेन गैस एजेंसी की है जो पहले भी ऐसे मामले में पकड़ा जा चुका है। अवैध सिलिंडरों को जब्त कर गोदाम में रखवा दिया गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम व संबंधित धाराओं के तहत नेहा गैस एजेंसी के वाहन चालक मल्लीताल प्रसाद भवन निवासी हितेश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।- सुरेंद्र बिष्ट, क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed