फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police interrogated the young man and woman staying in the hotel with fake ID

Nainital News: होटल में फर्जी आईडी से ठहरे युवक युवती से पुलिस ने की पूछताछ

Mon, 27 May 2024 05:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 27 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Police interrogated the young man and woman staying in the hotel with fake ID
लालकुआं। हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नगर के एक होटल में ठहरे अलग-अलग समुदाय के युवक व युवती को कोतवाली लाकर पूछताछ की। युवक ने हिंदू युवक के नाम की आईडी लगाकर होटल में कमरा लिया था। पूछताछ के बाद युवती को उसके स्वजनों को सौंप दिया गया जबकि युवक की बाइक को सीज करते हुए उसका चालान कर दिया। पुलिस ने होटल स्वामी का भी चालान किया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सिरौली कला किच्छा निवासी युवक समुदाय विशेष का है, उसने फर्जी ढंग से हिंदू युवक की आईडी लगाकर होटल में कमरा लिया था जबकि दिनेशपुर निवासी युवती बंगाली समुदाय की थी। इस दौरान हिंदूवादी नेता कमल मुनि, सचिन फुलारा, सुभाष नागर, मनोज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कोतवाल से मुलाकात कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर कोतवाल डीसी फर्त्याल ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं आई है इसलिए दोनों को उनके स्वजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed