{"_id":"6ab35134a8426b24680ab2cb","slug":"massive-fire-breaks-out-at-car-accessories-warehouse-in-haldwani-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: कार एक्सेसरीज के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख; कोई जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: कार एक्सेसरीज के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख; कोई जनहानि नहीं
Wed, 23 Sep 2026 09:41 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:41 AM IST
सार
हल्द्वानी के माला गोरखपुर स्थित एक कार एक्सेसरीज गोदाम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। गोदाम में रखा माल पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की टीमें दो वाटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हल्द्वानी में आग की घटना
विस्तार
कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के माला गोरखपुर स्थित एक कार एक्सेसरीज के गोदाम में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में गोदाम के अंदर रखा कीमती माल पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने जब गोदाम से आग की लपेटें और धुआं निकलते देखा, तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर दमकल की टीमें दो वाटर टेंडर के साथ पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम आग पर काबू पाने में सफल रही।
विज्ञापन
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि आग बुझाने में करीब 5-6 वाटर टेंडर इस्तेमाल हुए। फिलहाल आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन