फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police camped in Delhi, UP in search of wife's murderer

Nainital News: पत्नी के हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने दिल्ली, यूपी में डाला डेरा

Tue, 16 Apr 2024 06:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 16 Apr 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Police camped in Delhi, UP in search of wife's murderer
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। अफसाना उर्फ आस्था हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी पति सौरभ राज की तलाश में हल्द्वानी पुलिस दिल्ली, यूपी और ऊधमसिंह नगर में डेरा डाले हुए है। दिल्ली में दबिश के बाद भी पुलिस के खाली हाथ है। अफसाना का मोबाइल सौरभ के पास है, हालांकि वह घटना के दिन से ही बंद है।
विज्ञापन



10 अप्रैल को नीलांचल कॉलोनी स्थित एक मकान में रुद्रपुर सुभाषनगर निवासी आस्था उर्फ अफसाना की लाश मिली थी। हत्या के बाद से उसका पति बेटियों को लेकर फरार हो गया था। अफसाना के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के आरोप में सौरभ राज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सौरभ की तलाश में पुलिस यूपी के कई शहरों में दबिश देने पहुंची लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। अभी टीम दिल्ली सहित कई जगह पर दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक एक टीम मुरादाबाद और दूसरी टीम दिल्ली के उन इलाकों की खाक छान रही है जहां सौरभ की रिश्तेदारी या उसके परिचितों की लोकेशन मिली है। वहीं सौरभ घटना के बाद पत्नी का मोबाइल लेकर फरार हो गया था लेकिन उस फोन की आखिरी लोकेशन नीलांचल कॉलोनी में मिली है। इसके बाद से फोन ऑन न होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस अब केवल मुखबिर तंत्र के सहारे जांच कर रही है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मामले में कई टीमें जुटी हैं। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed