{"_id":"662fe745f78681b4ed00a59e","slug":"police-booth-under-construction-removed-after-peoples-protest-nainital-news-c-238-1-shld1020-104821-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लोगों के विरोध के बाद निर्माणाधीन पुलिस बूथ को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लोगों के विरोध के बाद निर्माणाधीन पुलिस बूथ को हटाया
Tue, 30 Apr 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
तल्लीताल में नए पारंपरिक भवन के आगे से पुलिस बूथ हटाते मजदूर।
नैनीताल। नैनीताल में पोस्ट ऑफिस के पास बन रहे पुलिस बूथ को लोगों के विरोध के बाद हटाना पड़ा। कुमांऊ आयुक्त ने भवन के भीतर ही पुलिस बूथ बनाने की बात कही।
बता दें कि तल्लीताल क्षेत्र में चौराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है। इसके लिए पोस्टऑफिस के आगे बने पुलिस बूथ को हटाया जाना है। पुराने बस स्टैंड को तोड़कर नवनिर्मित पारंपरिक भवन के किनारे पुलिस बूथ का निर्माण शुरू किया गया। उस स्थान पर बूथ निर्माण को लेकर मां नयना देवी व्यापार मंडल के साथ अन्य लोगों ने विरोध कर दिया। इस पर सोमवार सुबह पुलिस बूथ हटा दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उक्त स्थान पर पुलिस बूथ बनने से रोडवेज, मालरोड, तल्लीताल बाजार और चौराहे की निगरानी करना आसान होगा। इसलिए उस स्थान को पुलिस बूथ के लिए चुना गया था। इधर सोमवार शाम कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने भवन का निरीक्षण किया। दीपक रावत ने बताया कि पुलिस बूथ के लिए भवन के अंदर जगह तलाशी जा रही है। बताया कि भवन के अंदर पुलिस बूथ बनाया जाएगा।