फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Players will receive prize money online.

Nainital News: खिलाड़ियों को ऑनलाइन मिलेगी पुरस्कार की धनराशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Players will receive prize money online.
हल्द्वानी। उत्तराखंड में अब सभी खिलाड़ियों का डाटा एक ही प्लेटफॉर्म पर एकत्र किया जाएगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर मिलने वाली धनराशि भी ऑनलाइन दी जाएगी। इसके लिए खिलाड़ियों को यूके एप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन



युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने बताया कि पहले विजेता खिलाड़ियों को आयोजन स्थल पर नकद धनराशि दी जाती थी लेकिन अब उनकी जानकारी एप में दर्ज करने के बाद सीधे ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। इस योजना में खेल विभाग और शिक्षा विभाग दोनों के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस एप के माध्यम से खिलाड़ियों को उनके आसपास के मैदानों और कोचों की जानकारी भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस एप में प्रत्येक खिलाड़ी की प्रतियोगिता भागीदारी, उपलब्धियां और प्रदर्शन से जुड़ी पूरी जानकारी होगी। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा का संपूर्ण मूल्यांकन किया जा सकेगा। नैनीताल जिले में अब तक 100 से अधिक और प्रदेश में 1000 से अधिक खिलाड़ी एप पर पंजीकरण करा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed