{"_id":"9efd32d04db683e6a601f6482109f3a3","slug":"petition-against-opening-times-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेडिंग प्वाइंट में बार खोलने के विरुद्ध दायर याचिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेडिंग प्वाइंट में बार खोलने के विरुद्ध दायर याचिका
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 28 Feb 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने ऋषिकेश देहरादून स्थित फारेस्ट व्यू वेडिंग प्वाइंट में वेडिंग प्वाइंट चलाने के साथ उसमें बार चलाए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद सरकार को स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। डोईवाला देहरादून निवासी उदय नारायण तिवारी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि भगतराम का फारेस्ट व्यू वेडिंग प्वाइंट है। इसमें बार भी चलाया जा रहा है जो ऋषिकेश में प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता का कहना था कि सरकार की ओर से 24 अप्रैल 2002 को जारी शासनादेश के तहत हरिद्वार व ऋषिकेश तीर्थ स्थानों में पिरान कलियर से 1 से 6 किलोमीटर में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री धाम, पूर्णागिरी, रीठा साहब, हेमकुंड साहब और नानकमत्ता में पूर्ण रूप से मद्यनिषेघ लागू है। इन स्थानों में कोई मदिरा की दुकान नहीं खोली जाएगी। इसके विपरीत भगतराम ने वेडिंग प्वाइंट में बार खोला है।
विज्ञापन